समाज में नफरत फैलाती है भाजपा

168
समाज में नफरत फैलाती है भाजपा
समाज में नफरत फैलाती है भाजपा

अखिलेश यादव ने आज महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर यहां लालबाग नूरमंजिल के पास स्थित महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया और देशवासियों को शुभकामनाएं दी। महर्षि वाल्मीकि की जयंती के दिन उनसे प्रेरणा लेते हुए उनके संकल्प पर चलने का काम करेंगे। समाज में भेदभाव खत्म हो, समाज में ऊंच-नीच की भावना को समाप्त किया जाए। नफरत खत्म हो। बिना सामाजिक न्याय के रामराज संभव नहीं है। सामाजिक न्याय के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी महर्षि वाल्मीकि को याद कर रही है। समाजवादी पार्टी ने हमेशा वाल्मीकि समाज को सम्मान दिया। नेताजी ने समाजवादी सरकार के दौरान वाल्मीकि जंयती पर अवकाश घोषित किया था। आज वाल्मीकि समाज को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए वह नहीं मिल रही है। हम वाल्मीकि समाज को भरोसा दिलाते हैं कि समाजवादी पार्टी सरकार में आने पर वाल्मीकि समाज को नौकरी, रोजगार के साथ सम्मान देने का काम करेगी। समाज में नफरत फैलाती है भाजपा

भाजपा समाज में नफरत फैलाती है। नफरत और भेदभाव की राजनीति करती है। भाजपा अंग्रेजों की तरह फूट डालों और राज करो की नीति पर चलती है। भाजपा सरकार का कार्यकाल अन्याय, अत्याचार करने और नफरत फैलाने का रहा है। आठ साल से भाजपा सरकार बुलडोजर से तोड़फोड़ और पुलिस से अन्याय करा रही है। अब इनके जाने का समय आ चुका है।बहराइच की घटना सरकार और प्रशासन की नाकामी है। इतने बड़े आयोजन में पुलिस सुरक्षा क्यों नहीं थी। बहराइच में पूरी घटना के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। शासन और प्रशासन मिलकर अब बहराइच में अन्याय कर रहे हैं।

मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा मिल्कीपुर चुनाव हार रही है। भाजपा के अपने सर्वे में वह चुनाव हार रही थी। इसीलिए पहले पीडीए परिवार के सारे बीएलवो हटा दिए। पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक वर्ग (पीडीए) के सभी अधिकारी, कर्मचारी हटा दिये। मुख्यमंत्री जी कई बार मिल्कीपुर दौरे पर गए। प्रशासन के अधिकारियों से राय मशविरा भी किया। इंटेलिजेंस से रिपोर्ट ली, उसके बाद भी इंटरनल सर्वे में हार रहे थे। अब अपनी बदनामी बचाने के लिए कोर्ट और इलेक्शन कमीशन का चक्कर लगा रहे हैं।

महाराष्ट्र को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी कोशिश है, इंडिया गठबंधन एकजुट होकर लड़े और जीते। समाजवादी पार्टी ने महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन के दलों से सीटें मांगी है। अभी हमारे महाराष्ट्र में दो विधायक हैं। हमें उम्मीद है वहां इस बार ज्यादा सीटें मिलेंगी। हम पूरी मजबूती के साथ इंडिया गठबंधन के साथ खड़े हैं। समाज में नफरत फैलाती है भाजपा