भाजपा नेत्री सपा में शामिल

भाजपा नेत्री सपा में शामिल

मलिहाबाद की भाजपा नेत्री आशा रावत समर्थकों सहित सपा में शामिल। पूर्व में आशा रावत विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेत्री मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र के काकोरी ब्लाक की ग्राम पंचायत कुशमौरा निवासी आशा रावत भाजपा छोड़कर अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुईं।

यह भी पढ़ें-बजट पर भड़के अखिलेश

मलिहाबाद विधानसभा के वर्तमान विधायक प्रत्याशी सोनू कनौजिया के नेतृत्व में सपा में शामिल हुईं। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने प्रदेश कार्यालय में दिलाई सपा की सदस्यता। आशा रावत सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर सपा में हुईं शामिल। आशा रावत विधानसभा और विधान परिषद का चुनाव भी लड़ चुकीं है।

भाजपा नेत्री सपा में शामिल

Related Articles

Back to top button