पुण्यतिथि व बलिदान दिवस पर भाजपा नेता ने किया वृक्षारोपण

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या/भेलसर। भाजपा नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख सर्बजीत सिंह ने स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर वृक्षारोपण किया।श्री सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी आधुनिक भारत के राष्टभक्त संत,एक महान विचारक और असाधारण वक्ता थे जिन्होंने न सिर्फ भारत में राष्ट्रवाद की भावना को बल दिया बल्कि सम्पूर्ण विश्व को भारतीय संस्कर्ति के गुणों से पल्लवित किया उनकी शिक्षा,सार्वभौमिक भाईचारे और आत्म जागृति के विचार आज भी उतने प्रासंगिक है।

स्वामी विवेकानंद जी को देश के युवाओ की क्षमता और परिवर्तनकारी शक्ति पर विश्वाश था विवेकानंद जी की ही सोच थी कि ‘उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाये और आज ही के दिन श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान को भी भुलाया नहीं जा सकता।इस पुण्यतिथि व बलिदान दिवस पर भाजपा नेता सर्वजीत सिंह ने वृक्षारोपण भी किया उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण हम सभी का कर्तव्य होना चाहिए।

क्योंकि अगर हमें अपने भविष्य में धरती पर जीवन को बचाना है तो अधिक से अधिक मात्रा में वृक्षों का रोपण करके ही बचा सकते हैं वृक्ष हमें हमारी मूलभूत जरूरत वाली चीजों को आसानी से उपलब्ध कराते हैं।वृक्ष हमारी संस्कृति का एक अहम हिस्सा रहा है।इस अवसर पर दिव्यांश सिंह उर्फ़ अंकुर सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष रुदौली,अन्नू सिंह,राम करन सिंह,राम सागर यादव,परवेज पस्ता,कल्लू वर्मा,संतोष सिंह प्रधान उधरौरा,अमित सिंह,बृजकिशोर पाण्डेय आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button