बजट की लूट कर रही है भाजपा-अखिलेश यादव

41
बजट की लूट कर रही है भाजपा-अखिलेश यादव
बजट की लूट कर रही है भाजपा-अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी

भाजपा पर आरोप लगाते हुये अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा नकारात्मक राजनीति करती है। दूसरे दलों और नेताओं को बदनाम करती है। बदनाम करने के लिए भाजपा सौ गुना खर्च करती है। वह षडयंत्रकारी पार्टी है। उसकी प्रवृत्ति तानाशाही है, लेकिन इतिहास गवाह है हर तानाशाह को अपमानित होकर ही जाना पड़ता है। भाजपा सरकार को नकारात्मक राजनीति नहीं करनी चाहिए। भाजपा लोकतंत्र और संविधान विरोधी काम करती है। सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। बजट की लूट कर रही है। भाजपा हर तरह के भ्रष्टाचार में शामिल है। चुनावों में पुलिस-प्रशासन को अपने पक्ष में अनुचित इस्तेमाल करती है। सफलता का कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं होता है। पार्टी के कार्यकर्ता और नेता ईमानदारी से कार्य करें। मेहनत करे। इंडिया गठबंधन को मजबूत करते हुए सफल करना है। पीडीए की रणनीति से इंडिया गठबंधन को ताकत मिलेगी। पीडीए की ताकत से भाजपा बौखलायी है। नई-नई साजिशें कर रही है। पीडीए की एकता और मजबूती को देखकर भाजपा डर गयी है। वह समाज में नफरत फैलाने में जुट गयी है। पीडीए जितना मजबूत होगा, भाजपा उतना ही साम्प्रदायिक षड्यंत्र करेगी। बजट की लूट कर रही है भाजपा-अखिलेश यादव

    भाजपा पीडीए की एकता को कमजोर करना चाहती है। वह जातीय जनगणना नहीं होने देना चाहती है। जातीय जनगणना होने से वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय मिलेगा। सभी को अपनी आबादी के अनुपात में अधिकार मिलेगा। सबके साथ सामाजिक न्याय होगा। इसलिए जातीय जनगणना सौ फीसदी होनी चाहिए। 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार आ रही है। पीडीए की सरकार बनेगी। सरकार बनते ही जातीय जनगणना होगी। सभी को न्याय और सम्मान मिलेगा। समाजवादी पार्टी संविधान, लोकतंत्र बचाने और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रही है। समाजवादी पार्टी परिवर्तन की राजनीति करती है। समाजवादी पार्टी लोगों के जीवन में बदलाव लाकर खुशहाली लाना चाहती है। समाजवादी पार्टी सत्ता को आम जनता की ताकत बनाना चाहती है। आखिरी व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काम कर रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि राजनीति में अनुशासन और प्रतिबद्धता जरूरी है। समाजवादी पार्टी नए विजन और लोगों की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। 2012 में समाजवादी सरकार ने उत्तर प्रदेश में विद्युत उत्पादन दोगुना किया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनाकर देश की सबसे बेहतरीन हाई-वे बनाया। मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कराकर एमबीबीएस की सीटें बढ़ायी। प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत अन्य शहरों में मेट्रो रेल चलाया। लखनऊ में एचसीएल लाकर नौजवानों के लिए नए अवसर उपलब्ध कराये। जनेश्वर मिश्र और लोहिया पार्क के साथ गोमती रिवरफ्रंट बनाया। समाजवादी सरकार ने उत्तर प्रदेश को विकास की दिशा में आगे बढ़ाया। यूपी हर क्षेत्र में आगे बढ़ने लगा था। पूरे देश में यूपी के एक्सप्रेस-वे, मेट्रो रेल के साथ अन्य क्षेत्रों में विकास की चर्चा हो रही थी। लेकिन भाजपा सरकार ने राजनीतिक द्वेषभावना के चलते सारे विकास कार्य रोक दिये।

भाजपा सरकार ने अपने आठ साल के कार्यकाल में बिजली उत्पादन के लिए एक भी नई यूनिट नहीं लगायी। भाजपा सिर्फ नफरत फैलाने और समाज में झगड़ा लगाने का कार्य कर रही है। बिजली समेत तमाम सार्वजनिक संस्थाओं को निजी हाथों में सौप रही है। निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। भाजपा सरकार नौकरी और रोजगार नहीं देना चाहती है। महंगाई, बेरोजगारी को चरम पर पहुंचा दिया है। भाजपा का रास्ता विनाशकारी है। प्रदेश की जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता से हटाकर उत्तर प्रदेश को भाजपा के कुशासन से मुक्त करायेगी।       बजट की लूट कर रही है भाजपा-अखिलेश यादव