भाजपा सामाजिक न्याय विरोधी-अखिलेश

राजेन्द्र चौधरी

आज बिजनौर के नूरपुर स्थित खालसा इंटर कॉलेज में विधायक राम अवतार सैनी के नेतृत्व में निकाली गई सामाजिक न्याय यात्रा के समापन कार्यक्रम को अखिलेश यादव ने सम्बोधित किया। यह यात्रा राजधानी लखनऊ से 16 नवम्बर को प्रारम्भ हुई थी। प्रदेश की जनता को भाजपा से सावधान रहने की अपील करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के नेता जब झूठ बोलना होता है तो अंग्रेजी में बात करते हैं। आज कल मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश को रेवेन्यू सरप्लस स्टेट बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ऐसी बात करते है जो प्रदेश की जनता की समझ में न आये। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश रेवेन्यू सरप्लस स्टेट है तो डीजल, पेट्रोल पर इतनी महंगाई क्यों है। सरकार किसानों के गन्ने की कीमत क्यों नहीं बढ़ा रही है। नौजवान खाली हाथ क्यों बैठे हैं उनके पास नौकरी और रोजगार क्यों नहीं है? अगर उत्तर प्रदेश रेवन्यू सरप्लस स्टेट है तो किसानों के गन्ने की कीमत बढ़नी चाहिए। गन्ना किसानों का पूरा का पूरा बकाया भुगतान किया जाय। भाजपा सामाजिक न्याय विरोधी-अखिलेश

भाजपा सामाजिक न्याय विरोधी-अखिलेश


भाजपा कानून व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस की बात करती है। सरकार को बताना चाहिए कि प्रदेश में जीरो टॉलरेंस कहा हैं? प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अन्याय, अत्याचार चरम पर है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। हत्या और महिला अपराध की घटनाएं प्रदेश में लगातार बढ़ती जा रही है। भाजपा सामाजिक न्याय की विरोधी है। भाजपा जातीय जनगणना का विरोध कर रही है। जातीय जनगणना के बगैर सामाजिक न्याय नहीं हो सकता है। जातीय जनगणना से सभी जातियों के बारे में जानकारी मिलेगी और उन्हें आबादी के अनुपात में हक और सम्मान दिलाया जाएगा। समाजवादी पार्टी लम्बे समय से जातीय जनगणना की लड़ाई लड़ रही है। समाजवादी पार्टी ताकत में आयेगी तो जातीय जनगणना कराएगी।


अखिलेश यादव ने कहा कि देश में तमाम ऐसी जातियां है जिनकी न तो कोई पहचान है और न उनकी संख्या की जानकारी है। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने संविधान में दलितों, पिछड़ों और शोषितों के लिए आरक्षण की व्यवस्था की थी। लेकिन पिछड़ी जातियों को साजिश और षडयंत्र के तहत उनके हक और सम्मान से दूर रखा गया।कार्यक्रम को विधायक राम अवतार सैनी, पूर्व मंत्री एवं विधायक स्वामी ओमवेश, विधायक मनोज पारस, विधायक तसलीम अहमद, पूर्व विधायक रूचि वीरा, पूर्व विधायक नईमुल हसन, जिलाध्यक्ष अनिल यादव समेत अन्य नेताओं ने सम्बोधित किया। भाजपा सामाजिक न्याय विरोधी-अखिलेश

Related Articles

Back to top button