भाजपा तिरंगा यात्रा के साथ दंगा भी फैला सकती है-अखिलेश यादव

राजेंद्र चौधरी

लखनऊ। प्रख्यात समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़ा गंभीर आरोप लगाए। लखनऊ के जनेश्वर मिश्रा पार्क में अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर माल्यापर्ण के बाद मीडिया को भी संबोधित किया।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा तिरंगा यात्रा के साथ साथ दंगा भी फैला सकती है। भाजपा प्रदेश में कई ऐसी घटना भी करा सकती है जिससे समाज मे दूरियां बन जाएं। आपको याद होगा कि कासगंज में भाजपा के लोगों ने तिरंगा यात्रा के नाम पर हिन्दू मुस्लिम का दंगा करवाया था।

भारतीय जनता पार्टी जिस संगठन से निकली है उसने कभी तिरंगा नही फहराया। आप सबसे बड़ा तिरंगा देखोगे तो यह जनेश्वर मिश्र पार्क में लगा है। समाजवादियों ने जनेश्वर मिश्र पार्क के साथ कई जगह तिरंगा झंडे लगाए। भाजपा के लोग तो केवल धोखा देने का काम करते हैं।अखिलेश यादव ने श्री जनेश्वर मिश्र जी की जयंती पर जनेश्वर मिश्र पार्क में सम्बोधित करते हुए कहा कि 15 हजार करोड़ की लागत से बने जिस बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे का प्रधानमंत्री ने उद्घाटन किया था वह पहली बारिश में ही ढह गया। इसकी जांच ईडी या सीबीआई से कब होगी? उन्होंने कहा कि पूरे देश को समझना चाहिए कि आरएसएस और भाजपा एक ही है। नागपुर में आरएसएस के मुख्यालय पर पांच दशक तक राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया। समाजवादियों ने जनेश्वर मिश्र पार्क में सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा सम्मान के साथ लगवाया था।


    अखिलेश यादव ने आशंका जताई कि भाजपा तिरंगा यात्रा के साथ दंगा भी करवा सकती है। कासगंज में पिछले समय तिरंगा यात्रा में दंगा हुआ था। कासगंज में भाजपा ने कासगंज में भाजपा ने ही हिन्दू-मुसलमान के नाम पर दंगा कराया था। भाजपा ने हमेशा पिछड़ो,दलितों और खासकर मुसलमान भाइयों को धोखा देने का काम किया है। भाजपा बांटने की राजनीति करती है। समाजवादी सरकार बनने पर जातीय जनगणना कराई जाएगी।श्री यादव ने कहा कि भाजपा की जब सरकार आती है, महंगाई बढ़ा देती है। देश में इतनी महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार कभी नहीं था। आज हर चीज के दाम बढ़ गए है। दूध, दही, घी, पर कभी टैक्स नहीं लगा था, भाजपा ने उस पर जीएसटी लगाकर महंगा कर दिया।


    अखिलेश यादव ने कहा कि देश में 22 करोड़ युवाओं ने नौकरी के लिए फार्म डाला लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिली। सरकार बताए कि अग्निवीर योजना में कितने नौजवानों को नौकरी दी गई। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा पुलिस हिरासत में मौतें हुई है। कानून व्यवस्था नाम की राज्य में कोई चीज नहीं। लूट, अपहरण, हत्या, महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं प्रतिदिन घट रही है। सबका साथ सबका विकास धोखा है। मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश सरकार को सबसे ज्यादा नोटिसें दे चुका है इसके बावजूद उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार का बुलडोजर चलना बंद नहीं हो रहा है। ऐसे हालात में उत्तर प्रदेश में पूंजी निवेश कैसे आएगा? एशिया का सबसे बड़ा लूलू माल समाजवादी सरकार के समय का निवेश है,भाजपा का नहीं है।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के पास सूझबूझ नहीं है कि एक ट्रिलियन इकानॉमी कैसे आए? जिस प्रदेश में सबसे ज्यादा डिजिटल फ्रॉड होते हैं, वहां निवेश कैसे आएगा….? 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button