हथकंडे आजमाने से बाज नहीं आ रही भाजपा-अनिल यादव

राजधानी के हुसैनगंज चौराहे पर लगी होर्डिंग की शिकायत चुनाव आयोग से।अपने हथकंडे आजमाने से बाज नहीं आ रही भाजपा।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज चौराहे के निकट आचार संहिता, चुनावी गाइडलाइंस की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने एक विशालकाय हार्डिंग लगा रखी है जिसकी शिकायत अनिल यादव पूर्व सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने चुनाव आयोग से की। जिसका संज्ञान प्रशासन ने तत्काल लिया।इस घटना के बाद सपा नेता अनिल यादव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी चुनावी नियम कानून ताक पर रखकर कार्य कर रही है यह रैली निकाल रहे हैं और बैनर पोस्टर होल्डिंग लगवाने से बाज नहीं आ रहे हैं इस सरकार की मंशा ही संविधान नियम कानून के विरुद्ध है चुनावी गाइडलाइंस का पालन करना सभी नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं का भी कर्तव्य होता है इस तरह की हरकत है सिर्फ भाजपा के लोग कर सकते हैं इससे उनकी मंशा का पता चलता है। आचार संहिता में चुनावी रैली या फिर होल्डिंग लगवाने से जनता का मत नहीं हासिल किया जा सकता है बल्कि इससे गाइडलाइंस का उल्लंघन मानना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button