आतंक का पर्याय बनी भाजपा-अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी

 सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। हर तरफ दूनी रफ्तार से अपराधी तत्व अपना आतंक फैला रहे हैं। भाजपाइयों द्वारा सत्ता के डबल इंजन की पावर वाली गाड़ी से लोगों को रौंदने का सिलसिला भी बेरोक टोक चल रहा है।भाजपाई विधायक की गाड़ी से लखीमपुर खीरी में कुचलकर 2 भाईयों की कुचलकर मौत हो गई। बुलन्दशहर में दो नाबालिग बच्चियां अगवा हो गई जिनका अतापता नहीं मिला है। पुलिस ने न एफआईआर दर्ज की नहीं कोई जांच शुरू की। राजधानी लखनऊ में सीएम की नाक के नीचे बदमाशों ने तांडव किया। 20 बदमाशों ने मिलकर 5 थाना क्षेत्रों में उत्पात मचाया, कार सवारों पर बमबाजी और फायरिंग की। पुलिस-प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा।


   रामपुर में नैनीताल हाई-वे पर कल दिन दहाड़े फाइनेंस कम्पनी के एजेंट की हत्या उसकी मां के सामने की गई। लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में बार के वांउसर ने मैनेजर को पेन की नोक से गोद डाला। प्रयागपुर-बहराइच में भाई -भतीजों ने एक दम्पत्ति का डबल मर्डर कर दिया।लोकतंत्र की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले भाजपाइयों के राज में पत्रकार सर्वाधिक उत्पीड़न के शिकार हो रहे हैं। अयोध्या के बीकापुर में सत्ता संरक्षित दबंगों द्वारा पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया। बलिया में पत्रकारों की गिरफ्तारी के खिलाफ आंदोलन चल रहा है। झांसी में भी पत्रकार पर हमला बोला गया।भाजपा राज में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर निर्मम प्रहार हो रहा है। उत्तर प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो रहे है। भाजपा सरकार में न्याय नहीं, हर तरफ शासन सत्ता की मनमानी चल रही है। निर्दोष पिस रहे हैं और गरीब की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है यही भाजपा राज की सच्चाई है।
                         

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button