दुनिया में बजता है भोजपुरी का डंका 

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर पूनम दुबे का बड़ा बयान- पूरी दुनिया में बजता है भोजपुरी का डंका । 

प्रयागराज की रहनेवाली पूनम दुबे ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में 70 से ज्यादा फिल्मो में अभिनय किया है। रवि किशन, पवन सिंह,  चिंटू पांडेय ,अरविन्द अकेला कल्लू,रितेश पांडेय सहित अन्य कई कलाकारों के साथ उन्होंने स्क्रीन शेयर किया है। साथ ही दिनेश लाल यादव के साथ एल्बम में भी काम किया है। यही नहीं पूनम दुबे एक बेहतरीन मॉडल भी है। पूनम दुबे अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती हो और जल्द ही बॉलीवुड फिल्मो में भी धमाल मचा सकती है। 


हाल ही में पूनम दुबे ने एक बेहद ही हॉट फोटोशूट करवाया था जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुआ और पूनम दुबे के फोटोज और वीडियो आग की तरह सोशल मीडिया पर फ़ैल गए वही खबर यह भी थी की पूनम जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री मारने वाली है जिसके लिए उन्होंने एक खास फोटोशूट करवाया था। पूनम का मानना है की हिंदी फिल्मो में काम करने के लिए फिटनेस काफी जरुरी है। और अपने आप को फिट रखना बहुत जरुरी होता है। 


वही पूनम दुबे ने यह भी बताया की पहले मुंबई में जब हम बताते थे की हम भोजपुरी इंडस्ट्री से है तो लोग उपहास उड़ाते थे लेकिन अब हमारी इंडस्ट्री इतनी आगे बढ़ गई है की लोग हमे सम्मान दे देखते है। कई बड़े बॉलीवुड के एक्टर भोजपुरी फिल्मो में काम कर चुके है और आगे भी करने वाले है। वही साउथ के कई बड़े डायरेक्टर भी अब भोजपुरी में फिल्म बना रहे है। पूनम ने आगे यह भी कहा की आज भोजपुरी इतनी सशक्त हुई है की हमारे इंडस्ट्री के मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव सांसद बनाकर जनसेवा कर रहे है। और इनकी वजह से भोजपुरी भाषा और मजबूत हुई है और पुरे विश्व में हमारे भाषा को सम्मान मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button