किसान आंदोलन के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन ने किया जोरदार प्रदर्शन

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने किसान आंदोलन के समर्थन में फरेंदा कस्बे में जोरदार प्रदर्शन किया। मिलगेट व स्टेशन चौराहा के साथ कई जगहों पर नारेबाजी कर भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार से काला कानून वापस करने की मांग किया।


इसके बाद वह लोग आनंद नगर रेलवे स्टेशन पहुंच गए। जहां लोगों ने ट्रेन को रोकने का मांग किया। स्टेशन पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही। मौके पर एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल, एडिशनल एसपी निवेश कटियार पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेंदा अशोक कुमार मिश्रा कोतवाल गिरजेश उपाध्याय चौंकी इंचार्ज रामचरण सहित अनेक सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। अधिकारियों ने किसान यूनियन को लोगों को समझा-बुझाकर उनसे ज्ञापन लिया। किसान यूनियन की अगुवाई जिला अध्यक्ष सुरेशचंद्र साहनी कर रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय किसान यूनियन के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button