2017 से पहले उत्तर प्रदेश था डार्क जोन-आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जेवर में विपक्ष पर और खासकर समाजवादी पार्टी पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोई बेटी सुरक्षित नहीं थी लेकिन आज बेटियां सुरक्षित महसूस कर रहीं हैं। 2017 से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पलायन होता था, कर्फ्यू होता था और आज दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट स्थापित हो रहा है। देश का सबसे बड़ा मेडिकल डिवाइस पार्क बनने जा रहा है, फ़िल्म सिटी बनने जा रही है।उन्होंने कहा कि यह वही प्रदेश है जहां 2017 के पहले कानून व्यवस्था चरमरा गई थी और आज सुशासन अपने चरम पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब कल्याण योजना के लिए बीजेपी की डबल इंजन की सरकार बेहतरीन कार्य के लिए लगातार कटिबद्ध है। 43 लाख से अधिक गरीबों का आवास, 2 करोड़ 61 लाख शौचालय, 9 लाख लोगों को 5 लाख की मेडिकल बीमा कवच और 15 करोड़ लोगों को फ्री राशन इस डबल इंजन की सरकार ने बिना किसी घोटाले के मुहैया कराया है और करा भी रही है। फ्री वैक्सीन,सबको वैक्सीन इस डबल इंजन सरकार की वजह से ही सम्भव हो पाया है ।


योगी जी ने कहा कि कोरोना का डबल डोज जिस प्रकार कोरोना को भगाने में महत्वपूर्ण है उसी प्रकार बीजेपी की यह डबल इंजन की सरकार गरीबी भगाने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सपा शासन में उत्तर प्रदेश डार्क जोन के रूप में जाना जाता था। जेवर एयरपोर्ट पश्चिम उत्तर प्रदेश के तकदीर को बदलने वाला साबित होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कमल समृद्धि का प्रतीक है। इसलिए उत्तर प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा में यह समृद्धि का प्रतीक लाना होगा, तभी यह राज्य उत्तम और समृद्ध राज्य में पहले पायदान पर आएगा।योगी जी ने कहा कि मेरा आप सब से विनम्र निवेदन है कि आने वाले 10 फरवरी को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के पहले मतदान फिर जलपान के अनुरोध को पुनः एक बार साकार करके उत्तर प्रदेश को समृद्ध और सशक्त बनाने में अपना सहयोग दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button