वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बसंतोत्सव

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज। नौतनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत हनुमानगढिया स्थित पं मुक्तिनाथ बालिका इंटर कालेज में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बसंत पंचमी के पावन अवसर पर बड़े हर्षोल्लास के साथ सरस्वती पूजन किया गया पूजन के क्रम में आचार्य पं माधव तिवारी के द्वारा बैदिक मन्त्रोच्चार से पूजन प्रारंभ किया गया। जिसमें सरस्वती मां के उपासना आरती के बाद प्रसाद वितरण तथा विद्यालय के संचालक सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी के द्वारा पुरोहित आचार्य पं माधव को अंगवस्त्र दान देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर श्री सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, प्रधानाचार्य गजेन्द्र नाथ शुक्ल, श्री झिनकु त्रिपाठी, तथा विद्यालय के समस्त बच्चों के साथ समस्त आचार्य गण मौजूद रहे।

चन्द्रा स्कूल में धूम धाम से मनाया गया बसंत पंचमी

बृजमनगंज बसंत पंचमी का पर्व पर मंगलवार को बृजमनगंज के तमाम शिक्षण संस्थानों में भर श्रद्धाभाव के ज्ञान की देवी का पूजन अर्चन किया गया।क्षेत्र के चन्द्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल फुलमनहा में कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई।
विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मां शारदा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रधानाचार्य आर एस यादव ने बच्चों को बसंत पंचमी पर पीले वस्त्र एवं पीले खाद्यान्नों का उपयोग करने के पीछे के वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अवगत कराया।इस अवसर पर रवि प्रताप सिंह , जनार्दन भारद्वाज, बेचन यादव, शैलेश पांडेय, लालचंद मद्धेशिया, महेंद्र प्रसाद साथ मे बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button