चिकित्सा सेवाओं में ऑक्सीजन की उपलब्धता अत्यन्त महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से एयर लिक्विड कम्पनी द्वारा जनपद मथुरामें 362 करोड़ रु0 से अधिक की लागत से स्थापित किए जा रहेऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र का शिलान्यास किया।चिकित्सा सेवाओं में ऑक्सीजन की उपलब्धता अत्यन्त महत्वपूर्ण।राज्य सरकार द्वारा संकट के समय ऑक्सीजन की प्रचुर मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऑक्सीजन के उत्पादन को प्रोत्साहन देने केलिए मई, 2021 में ऑक्सीजन उत्पादन प्रोत्साहन नीति-2021 घोषित की गयी।इस नीति के तहत ही एयर लिक्विड कम्पनीद्वारा यह ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किया जा रहा है।


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यना ने वर्चुअल माध्यम से एयर लिक्विड कम्पनी द्वारा जनपद मथुरा के औद्योगिक क्षेत्र कोसी कोटवन में 362 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से स्थापित किए जा रहे ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी के समक्ष राज्य सरकार की ओर से लेटर ऑफ कम्फर्ट का हस्तांतरण अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास अरविन्द कुमार द्वारा कम्पनी के उच्चाधिकारियों को किया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को दी जाने वाली चिकित्सा सेवाओं में ऑक्सीजन की उपलब्धता अत्यन्त महत्वपूर्ण है। मार्च-अपै्रल, 2021 में कोरोना की सेकेण्ड वेव के दौरान इसके महत्व को सभी ने अनुभव किया। राज्य सरकार द्वारा संकट के समय ऑक्सीजन की प्रचुर मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऑक्सीजन के उत्पादन को प्रोत्साहन देने के लिए मई, 2021 में ऑक्सीजन उत्पादन प्रोत्साहन नीति-2021 घोषित की गयी थी। इस नीति के तहत ही एयर लिक्विड कम्पनी द्वारा यह ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किया जा रहा है।


संयंत्र के माध्यम से न केवल तरल ऑक्सीजन उपलब्ध होगी, बल्कि औद्योगिक ऑक्सीजन की भी उपलब्धता सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि यह संयंत्र प्रदेश में प्रचुर मात्रा में मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति तो करेगा ही, साथ ही, पूरे उत्तर भारत के लिए अत्यन्त उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में निवेश करने वाले सभी निवेशकर्ताओं को सारी सहूलियतें देने के लिए प्रतिबद्ध है।औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि विगत अनुभव को देखते हुए मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में ही लिक्विड ऑक्सीजन मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पॉलिसी बनायी। उत्तर प्रदेश की पॉलिसी के तहत ही एयर लिक्विड ने उत्तर प्रदेश के मथुरा में अपना संयंत्र स्थापित करने में रुचि दिखायी। उन्होंने कहा कि इस संयंत्र की स्थापना से प्रदेश लिक्विड ऑक्सीजन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो जाएगा।वीडियो लिंक के माध्यम से एयर लिक्विड के एम0डी0 श्री बेनोइट रेनॉर्ड ने अतिथियों का स्वागत तथा परियोजना का प्रस्तुतीकरण किया। कार्यक्रम के अंत में एयर लिक्विड के वाइस प्रेसीडेण्ट ओलिवियर रैंडेट ने वीडियो लिंक के माध्यम से धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एस0पी0 गोयल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button