बीस लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या। भेलसर। मवई थाना क्षेत्र के ग्राम अमराईगांव का एक युवक कुरैया जंगल के निकट अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक मवई विश्वनाथ यादव ने बताया कि सैदपुर चौकी इंचार्ज विनय यादव सिपाही सौरभ यादव के साथ क्षेत्र में गश्त पर निकले थे जब वह सैमसी के निकट कुरैया जंगल के पास पहुंचे तो एक युवक पिपिया में शराब लिये जा रहा था।

इस पर चौकी इंचार्ज ने उसे पकड़ लिया।पकड़ा गया श्यामू पुत्र राम सहाय अमराईगांव का निवासी है।उसके पास से बीस लीटर अवैध शराब बरामद हुई।प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि श्यामू को आबकारी अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button