क्या हमें नौकरियां मिल रही हैं..?

मैनपुरी। डिंपल यादव ने करहल विधानसभा में विभिन्न जनसभाएं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार हमें सोच समझकर वोट करना है। डिम्पल यादव ने कहा कि आसपास देखना है कि क्या काम हो रहे हैं, क्या हमें नौकरियां मिल रही हैं? क्या हमारे किसानों को सही कीमत में डीएपी मिल रहा है। कहीं किसी का दमन या शोषण तो नहीं हो रहा। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए ही सबको वोट करना है। मुझे उम्मीद है कि जिस तरह से ये समाजवादी गढ़ रहा है उसी तरह हम सब मिलके समाजवादी पार्टी को जिताएंगे।


डिम्पल यादव ने कहा कि मैंने मैनपुरी को अपना परिवार माना है। जहां आप सबने नेताजी को सम्मान देने का काम किया वहीं नेताजी ने भी अपना तन मन धन सब लगा दिया। उनके मन में हमेशा यही विचार रहते थे कि मैनपुरी का विकास कैसे हो, कैसे हम आखिरी तबके तक सुविधाएं पहुंचा सके। चाहे वो किसानों की मुफ्त सिंचाई हो या अन्य कोई सुविधा। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पूर्व सांसद श्रीमती डिम्पल यादव ने आज प्रचार अभियान के दौरान भोगांव विधानसभा क्षेत्र में सुल्तानगंज ब्लॉक के विभिन्न गांवों में मतदाताओं से जनसम्पर्क करते हुए कहा कि 5 दिसम्बर 2022 को ईवीएम में साइकिल वाले चुनाव चिन्ह पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाकर नेताजी को श्रद्धांजलि दें।


डिम्पल यादव ने कहा कि मैनपुरी नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि रही है। यहां के हर व्यक्ति से नेताजी का निकट सम्बंध रहा है। समाजवादी पार्टी की सरकार ने इस क्षेत्र में बहुत काम किया है। यहां के लोगों को भाजपा भटका नहीं सकती है। नेताजी को यहां के लोगों ने हमेशा सम्मान दिया है। मैनपुरी के नौजवान, बुजुर्ग तथा महिलाएं नेताजी को कभी नहीं भूलेंगे। डिम्पल यादव ने आज गांव अहिरवा, गांव नगला दीया में डिम्पल यादव ने नुक्कड़ सभाएं की। गांव जमथरी, गांव सुल्तानगंज, बिछवां कस्बा, गांव देवगंज, गांव नगला मितकर, गांव हन्नूखेड़ा और गांव बलारपुर चौराहा पर ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा यहां के मतदाताओं से हमें बहुत प्यार और सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नेताजी के आदर्शों और विचारों पर चलकर मैनपुरी के विकास को आगे बढ़ाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button