छात्र छात्रवृत्ति हेतु नवम्बर तक करें आवेदन

छात्रवृत्ति हेतु कक्षा 9-10 के छात्र 07 अक्टूबर तक एवं कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं के छात्र 07 नवम्बर तक करें आवेदन।

प्रतापगढ़। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार ने बताया है कि शैक्षिक सत्र वर्ष 2022-23 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत (कक्षा 11-12) एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं से सम्बन्धित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन, लॉक करने एवं छात्र/छात्राओं के छात्रवृत्ति आवेदन से वितरण हेतु समय सारिणी जारी कर दी गयी है। उन्होने बताया है कि पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत दिनांक 20 जुलाई से 16 अगस्त तक प्रदेश में स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालय द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिये आनलाइन आवेदन करने की कार्यवाही की जायेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष समस्त प्रपत्र प्रस्तुत करना, तदोपरान्त जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना (नवीन संस्थायें) एवं मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनायें भरकर/अपलोड करके प्रमाणित किया जायेगा। उन्होनें बताया है कि माह जुलाई से 07 अक्टूबर तक छात्रवृत्ति हेतु छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाईन आवेदन किया जायेगा। आनलाईन आवेदक पत्र की हार्डकापी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नकों सहित विद्यालय में 14 अक्टूबर तक जमा किया जायेगा। दिनांक 20 नवम्बर तक जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा विद्यालय की मान्यता वास्तविक छात्र संख्या आदि की प्रमाणिकता को आनलाईन सत्यापित किया जायेगा।


दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत माह जुलाई से 22 अगस्त तक प्रदेश में स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालय द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिये आवेदन करने की कार्यवाही शिक्षा विभाग/विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेन्सी के माध्यम से की जायेगी, तदोपरान्त जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना (नवीन संस्थायें) एवं मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनायें भरकर/अपलोड करके डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित किया जायेगा। उन्होनें बताया है कि माह जुलाई से 07 नवम्बर तक छात्रवृत्ति हेतु छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाईन आवेदन किया जायेगा। आनलाईन आवेदक पत्र की हार्डकापी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संस्था में 10 नवम्बर तक जमा किया जायेगा। दिनांक 10 दिसम्बर तक जिला विद्यालय निरीक्षक (कक्षा 11-12) एवं सम्बन्धित विश्वविद्यालय एवं एफिलियेटिंग एजेन्सी द्वारा संस्था की मान्यता, पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का वर्ष एवं अध्ययनरत वर्गवार वास्तविक छात्र संख्या की प्रमाणिकता को डिजिटल हस्ताक्षर से आनलाईन सत्यापित किया जायेगा। अपात्र छात्रों, पाठ्यक्रमों, संस्थाओं को ब्लॉक किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button