- सीलिंग की कार्रवाई से राजधानी के व्यापारियों में उलझन।
- हजारों लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट आ जाएगा ।
- व्यापारियों को अभियान चला कर जागरूक करेगा आदर्श व्यापार मंडल।
लखनऊ। राजधानी के अलीगंज क्षेत्र में घटित अग्निकांड में 15 बच्चों की आसामायिक दर्दनाक मृत्यु पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्त ने शोक व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा बच्चों की मृत्यु बहुत ही दुखदाई है व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा इस प्रकार की घटना की पुर्नरार्वति ना हो, इसके लिए केवल सीलिंग की कार्रवाई समस्या का स्थाई समाधान नहीं है उन्होंने कहा अग्नि अथवा अन्य किसी प्रकार की आपदा से बचने के लिए सुरक्षा के समुचित उपाय पर ध्यान देना होगा तथा सुरक्षा के सभी उपायो के क्रियान्वयन पर फोकस करने की आवश्यकता है।व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा सीलिंग की कार्रवाई से हजारों व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ जाएगा तथा अन्य विसंगतिया उत्पन्न होगी।
READ ALSO:राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बड़ा खुलासा!
उन्होंने बताया उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल इस संबंध में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा एवं लखनऊ विकास प्राधिकरण तथा आवास विकास विभाग के अधिकारियों तथा शासन के अधिकारियों से मिलकर उचित रास्ता निकालने का प्रयास करेगा। घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों में सुरक्षा के समुचित उपाय एवं व्यवस्थाओं के क्रियान्वन हेतु व्यापारियों को भी अभियान चला कर जागरूक किया जाएगा।



