उपमुख्यमंत्री से अपर्णा यादव ने की शिष्टाचार भेंट

बृजेश पाठक उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं उनकी पत्नी नम्रता पाठक से अपर्णा यादव ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उप मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी. नम्रता पाठक ने भी दिल खोलकर नेता जी की बहू अपर्णा यादव का सम्मान किया और उन्हें चुनरी भेंट की. अपर्णा यादव ने जब से भाजपा की सदस्यता ली है वह लगातार सक्रिय हैं और लोगों से मुलाकात कर जन भावनाओं का सम्मान करने की अपील भी कर रही हैं. आज उत्तर प्रदेश में बृजेश पाठक एक खिलते हुए कमल की तरह बढ़ रहे हैं और उनको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी है. उपमुख्यमंत्री लगातार अस्पतालों में पहुंचकर वहां का जायजा ले रहे हैं और जनता के स्वास्थ्य को लेकर उनके राज में किसी प्रकार के समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ रहा है. लगातार वह अपने अधीनस्थ को जनहित में कार्य करने की चेतावनी दे रहे हैं और लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने को भी कह रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button