Sunday, February 15, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा सरकार में अपराध का अमृतकाल-अखिलेश

भाजपा सरकार में अपराध का अमृतकाल-अखिलेश

235
उत्तर प्रदेश में सारी समस्याओं की जड़ भाजपा सरकार
उत्तर प्रदेश में सारी समस्याओं की जड़ भाजपा सरकार

 उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार अपराध के अमृतकाल के लिए जानी जाएगी। अपराधी बेखौफ होकर घटनाएं कर रहे हैं। भाजपा सरकार के भेदभावपूर्ण रवैये ने उत्तर प्रदेश को जंगलराज बना दिया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि अपहरण,हत्या,लूट,बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। जौनपुर में एक युवक की अपहरण के बाद हत्या हो गयी। लखनऊ में युवती का अपहरण, सुल्तानपुर में पुलिस वाले को गोली मारी गयी। पिछले दिनों शामली में बैंक डकैती जैसी दर्जनों अपराधिक घटनाएं हर दिन हो रही है। भाजपा सरकार में अपराध का अमृतकाल-अखिलेश

  भाजपा ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। भाजपा सरकार में पुलिस अपराधियों को पकड़ने और अपराधों पर लगाम लगाने के बजाय सरकार के इशारे पर राजनीतिक विरोधियों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों को झूठे मामलों में फंसाकर परेशान करती है। प्रताड़ित करती है। पुलिस-प्रशासन भाजपा का कार्यकर्ता बनकर काम कर रहा है। कानून व्यवस्था ओर भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो साबित हो चुका है। सरकार आम जनता को सुरक्षा देने में नाकाम है। लोगों में भय का माहौल है। कोई भी सुरक्षित नहीं है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा की अराजकता और अहंकार का मुहतोड़ जवाब देगी। भाजपा सरकार में अपराध का अमृतकाल-अखिलेश