अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक हुई सम्पन्न

पिंटू वर्मा अध्यक्ष व बलवन्त सिंह बने प्रधान संघ उपाध्यक्ष।मवई ब्लॉक के रानीमऊ स्थित अमरचंद्र पटेल इंटर कालेज में अखिल भारतीय प्रधान संगठन की हुई बैठक में सम्पन्न हुआ चुनाव।जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता व प्रदेश महासचिव प्रदेश अनिल तिवारी पूर्व जिलाध्यक्ष रामरंग यादव के पर्यवेक्षण में हुआ चुनाव।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अम्ब्रेश यादव

अयोध्या/भेलसर। विकास खण्ड मवई अन्तर्गत रानीमऊ स्थित अमर चंद्र पटेल इंटर कालेज में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक संपन्न हुई।जिसकी अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह व संचालन जिला संरक्षक रामचेत यादव ने किया।बैठक के दौरान संगठन के प्रदेश महासचिव अनिल तिवारी व पूर्व जिलाध्यक्ष रामरंग यादव के पर्यवेक्षण में मवई ब्लॉक में अध्यक्ष पद को लेकर चुनाव कराया गया।जिसमें अध्यक्ष पद के लिए कुशहरी प्रधान पवन कुमार उर्फ पिंटू ने लोगों से हाथ जोड़ते हुए प्रबल दावेदारी की।

बैठक में मौजूद प्रधानों ने तालियां बजाते हुए एक राय होकर अपना समर्थन दिया।चुनाव पर्यवेक्षक अनिल तिवारी ने बताया कि चुनाव में 30 प्रधानों के समर्थन के बाद पिंटू वर्मा को मवई ब्लॉक का निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।इसके अलावा संरक्षक के रूप में दुल्लापुर के प्रधान राम सूरत यादव उपाध्यक्ष शेरपुर प्रधान निशा रावत व बिहारा प्रधान बलवंत सिंह को घोषित किया गया।

महासचिव पद पर दीपचंद्र यादव सचिव के लिए अजीमुद्दीन खान व हरिश्चन्द्र यादव के नाम पर मुहर लगी।कोषाध्यक्ष पद पर इस्तिखार अहमद को चुना गया।जिलाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने बताया इन पदाधिकारियों के अलावा कार्यकारिणी में प्रत्येक न्यायपंचायत से एक एक सदस्य बनाने की जिम्मेदारी ब्लॉक अध्यक्ष पिंटू वर्मा को सौंपी गई है।

बुधवार को ब्लॉक पर हुए चुनाव के बावत जिलाध्यक्ष ने कहा उस चुनाव का मेरे संगठन से कोई मतलब नही है।हालांकि संगठन में विभाजन मेरा मकसद नही है।मैं बाद में उन लोगों से भी बात कर उन्हें अपने संगठन में मिलाने का काम करेंगे।इन्होंने बताया आज जो चुनाव हुआ है।ये दो पर्यवेक्षकों की निगरानी में हुआ है।कोरम पूरा है 30 प्रधानों के समर्थन पर पिंटू वर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।इस चुनाव के दौरान रूदौली के नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष बलभद्दर यादव भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button