संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया अखिलेश यादव का जन्म दिन

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अखिलेश यादव का 48 वां जन्म दिन मिशन 2022 के संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।

अयोध्या / भेलसर। रूदौली विधान सभा क्षेत्र में पूर्व विधायक सैय्यद अब्बास अली ज़ैदी रूश्दी मियाँ के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 48 वां जन्म दिन इरशाद मंज़िल रूदौली में मिशन 2022 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। जन्म दिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक रूश्दी मियाँ ने कहा कि मौजूदा सरकार में समाज का सारा तबका परेशान व तंगहाल हो गया है।कहा कि अवाम समाजवादी पार्टी की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है 2022 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।

युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव शाह मसूद हयात ग़ज़ाली ने अखिलेश यादव के जन्म दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि हम सब कार्यकर्ता खुशनसीब है कि सबको खुश देखने का सपना रखने वाली समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और सबको साथ लेकर चलने वाले अखिलेश यादव हमारे नेता है।नगर अध्यक्ष अतीक खान ने कहा कि अखिलेश यादव को 2022 में जनता पूर्ण बहुमत की सरकार बना कर देगी ताकि प्रदेश फिर से खुशहाली व तरक़्क़ी के रास्ते पर चल सके।इस मौके पर समाजवादी पार्टी के विधान सभा अध्यक्ष छोटे लाल यादव।

सै0 शाहिद हुसैन रूमी,मो0 शारिक,चौधरी मतीन,राजित राम रावत,ब्लॉक अध्यक्ष रेहान खान,विंधिया सिंह,पिंटू वर्मा,सर्वेश तिवारी,मो आबिद,पूर्व प्रमुख मुनव्वर अली,अमानत अली,सै0 अली मियाँ,इक़बाल उस्मानी,मो0 साजिद,नोमान अंसारी,ज़ैनुल,अमरनाथ यादव,प्रदीप यादव,रामू तिवारी,कल्लू सिंह,गुल्लू सिंह,अमित कुमार गर्ग,राम किशन निषाद चुन्नू,मो0 अज़ीम खान,मो0 मुकीम चुनने,रिज़वान अली शाह बचऊ,शकील अंसारी,तलत महमूद,आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button