विकास के क्षेत्र में पिछड़ता प्रदेश-अखिलेश यादव

राजेंद्र चौधरी

सपा सुप्रीमोंपूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में उत्तर प्रदेश विकास के हर क्षेत्र में बुरी तरह पिछड़ता जा रहा है। इस योजना का मजाक बनाते हुए कुछ जनपदों में अवैध खनन और वृक्षों के अवैध कटान का धंधा भी भाजपा ने चला रखा है। भय, भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के रास्ते वह समाज को तबाह कर रही है।पिछड़ों, दलितों, बुनकरों और दस्तकारों की हालत सरकारी उपेक्षा के चलते दयनीय होती जा रही है। समाजवादी सरकार के समय प्रारम्भ ‘एक जिला एक उत्पाद‘ योजना आर्थिक तंगी, कर्ज और भाजपा की सरकारी कुनीतियों के कारण प्रारम्भ होते ही समाप्तप्राय हो गई है।


समाजवादी सरकार ने जिलों के परम्परागत उत्पादों को बाजार में लाभप्रद मूल्य दिलाने और उसके कारीगरों की आर्थिक बेहतरी के लिए ‘एक जिला, एक उत्पाद योजना‘ की शुरूआत की थी। समाजवादी सरकार में जिले के उत्पादों की बिक्री की बेहतर व्यवस्था की दृष्टि से लखनऊ में ‘अवध शिल्प बाजार‘ की स्थापना भी की गई थी। समय-समय पर प्रदेश के विभिन्न स्थानों और मुख्यतः राजधानी लखनऊ में होने वाले समारोहो, उत्सवों में जिलों के उत्पादों की प्रस्तुति एवं विपणन पर विशेष ध्यान रखा जाता था।समाजवादी सरकार के समय ही भदोही में कारपेट उद्योग को बढ़ावा दिया गया था। पावरलूम और हैण्डलूम के बुनकरों को विशेष सुविधाएं दी गई थी। पावरलूम बुनकरों को बिजली बिलों में विशेष छूट दी गई थी। कन्नौज में इत्र व्यवसाय को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए समाजवादी सरकार ने कई राहतें देने के साथ ही इत्र म्यूजियम बनाने की दिशा में भी कदम उठाए गए थे।


भाजपा सरकार ने परम्परागत उद्योगो के कारीगरों को आर्थिक-सामाजिक सुरक्षा देने के बजाय समाजवादी सरकार की योजना और जनपदीय कारीगरों की उपलब्धियों को अपनी बताकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली है। भाजपा सरकार के समय जिले के उद्योगों से जुड़े कारीगरों को ‘एक जिला एक उत्पाद‘ योजना का लाभ तो मिलने से रहा, बिचौलियों की जरूर बन आई है।भाजपा राज में प्रत्येक जनपद के नये-नये अपराधिक उत्पाद पैदा कर दिए। ऐसे संगठित गिरोह में हैं जिनका काम खनिज सम्पदा की लूट करना और वृक्षों का अवैध कटान करना है। वृक्षारोपण के नाम पर भाजपा सरकार केवल कागजी खानापूर्ति करती है। अवैध कटान और पशुओं की तस्करी को भाजपा प्रोत्साहित करती है। इसके चलते कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। अपराधियों पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। जनता की अदालत में भाजपा को इन सब कुकृत्यों के लिए जवाब देना ही होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button