अखिलेश यादव ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बांटे लैपटॉप

अखिलेश यादव ने इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण करने वाले टॉपर छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देकर सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर 182 विधानसभा सरेनी, रायबरेली से समाजवादी पार्टी के नेता मनीष देव पाल तथा जिलाध्यक्ष इं0 बीरेन्द्र यादव मौजूद रहे।


    कार्यक्रम में इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉपर उम्मे हबीबा पुत्री मेराज अली, भावना तिवारी पुत्री रेनू तिवारी, वैष्णवी गुप्ता पुत्री हर्षित गुप्ता, अवंतिका पाल पुत्री रामचंद्र पाल, कंचन प्रजापति पुत्री जगदीश प्रजापति को लैपटॉप दिये गए। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं में राखी रावत पुत्री अंकित कुमार, अभिषी साहू पुत्री बृजेश साहू, श्वेता यादव पुत्री राधे यादव, अनामिका गौतम पुत्री रामा देवी, प्रीतिका मौर्या पुत्री विमल कुमार को भी लैपटॉप दिए गए।

Related Articles

Back to top button