राजेन्द्र चौधरी
भाजपा सरकार संविधान और कानून से नहीं चल रही है। पूरी तरह से फेल है। नौकरी, रोजगार नहीं दे पा रही है। महंगाई नहीं कम कर पा रही है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। निवेश नहीं आ रहा है, इसीलिए सहारनपुर में मस्जिद गिरा दी गयी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सौहार्द विरोधी है। जिन लोगों ने सहारनपुर में मस्जिद गिराया है और जो लोग गिराने में शामिल हैं, कानून उन्हें सजा देगा। अगर किसी को दूसरे कोर्ट में जाने का मौका नहीं देंगे और 12 घंटे में कार्रवाई कर देंगे तो न्याय कैसे मिलेगा? सहारनपुर में मस्जिद गिराने की क्या जल्दी थी, अगर मस्जिद के पक्षकार न्याय के लिए हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट चले जाते तो क्या दिक्कत हो जाती? प्रशासन द्वारा मस्जिद गिराने से लोग दुःखी है। चुप हैं। यही सब लोग मिलकर कम्युनल भाजपा को हटाने का काम करेंगे।
औरैया के एक दिवसीय दौरे पर बिधूना पहुंचे अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा का जब गठन हुआ था तो भाजपा अपने को सेकुलर दिखाने के लिए पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रस्तावक मुस्लिम बनाया था। सबसे ज्यादा चंदा मुस्लिम लोगों से लिया था। हमारा समाज तब मजबूत होगा, जब दूसरे धर्म का सम्मान करेंगे। सच्चा, सनातनी, एक सच्चा संत और सच्चा हिन्दू कभी दूसरे धर्म का अपमान नहीं कर सकता है। दूसरे की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचा सकता है। हमारी परम्पराओं में वसुधैव कुटुम्बकम का भाव रहा है। जब प्रधानमंत्री जी दूसरे देश में जाते हैं, वसुधैव कुटुम्बकम की बात करते हैं। वहीं भाजपा अपने देश और प्रदेश में साम्प्रदायिक सौहार्द खराब करने का काम करती है।
उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे टूट रहे हैं। सड़कों पर गड्ढें हो रहे हैं। भ्रष्टाचार और लूट चरम पर हैं, बजट की लूट हो रही है। विधूना में फोरलेन सड़क बनी थी वह सड़क वही तक है, आगे नहीं बढ़ी भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार चरम पर हैं पुलिस अन्याय कर रही है। जैसे हथेली गर्म होता है। पुलिस नरम हो जाती है। इसीलिए अन्याय हो रहा है। भाजपा सरकार जब से आयी है। उसने डायल 100 बर्बाद कर दिया है। भाजपा सरकार जीडीपी के सही आंकड़े नहीं बता रही है। आज बेरोजगारी है। नौकरी नहीं मिल रही है। डीजल पेट्रोल महंगा है। पेट्रोल में मिलावट करनी पड़ रही है। चीनी के दाम बढ़ गए है। भाजपा सरकार कोई सुधार नहीं कर पा रही हैं, इसका मतलब है, सरकार जो जीडीपी बता रही है वह सही जीडीपी नहीं है। लगता है जीडीपी शून्य है।
भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े को लेकर एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि उनके बारे में फोर एम बोला है। पी फार प्रभारी भी होता और पी फार पीए जीएल भी होता है। पराया धन कैसे अपना बनाया जाता है, यह भाजपा से अच्छा कोई नहीं जानता है। लोगों ने भाजपा के प्रभारी का वीडियो देखा होगा, वीडियो का क्या कारण है यह पता नही। खबर चल रही है कि कई राजनीतिक दल जिनका कोई लेना-देना नहीं है, उनके खाते में कई सौ करोड़ रूपया आया है। सब पराया धन वाले लोग है। ये भाजपा के लोग है। बीजेपी के पाले हुए लोग हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में बेटियों के साथ सबसे ज्यादा घटनाएं हो रही हैं। बलात्कार हो रहा है। महिलाएं अपमानित हो रही है। कई जगह पुलिस खुद अपराध में शामिल है। ताल ग्राम में 26 किलो सोना पकड़ा गया। लेकिन पूरा नहीं दिखाया। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था सबसे ज्यादा खराब है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का गठबंधन उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रहा है। अब भाजपा सरकार के सौ दिन से ज्यादा नहीं बचे हैं। इसलिए भाजपा के लोग अपना सामान समेट रहे हैं। पेमेंट हो रहे हैं। जेबे भरी जा रही है। 60 फीसदी तक कमीशन चल रहा है।
भाजपा निम्नतम स्तर पर पहुंच कर एआई का खेल खेल रही है। भाजपा अगर ऐसा करेगी तो समाजवादी पार्टी एआई के माध्यम से उनका इलाज कर देगी। श्री यादव ने कहा कि एआई अच्छाई के लिए होना चाहिए, बुराई के लिए नहीं होना चाहिए। भाजपा एआई से गंदगी न फैलाएं। भाजपा एक वीडियो बनाएगी तो विपक्ष चार वीडियो बनाएगा। अगर भाजपा दूसरों पर कीचड़ उछालेगी तो सबसे पहले उसका हाथ गंदा होगा। यूपी में वनस्पति चल रही है। वनस्पति बदनाम हो गयी है। पेट्रोल में मिलावट हो रही है। एथेनाल से गाड़ियां खराब हो रही हैं। गाड़ियां महंगी मिल रही है। भाजपा सरकार किसान को खाद, बीज कीटनाशक नही दे पा रही है। पत्रकार बंद प्राइमरी स्कूल दिखा देता है तो एफआईआर हो जाती है। समाजवादी पार्टी के नेता बंद प्राइमरी स्कूलों में के पास जाते हैं तो उन पर एफआईआर हो जाता हैं। भाजपा सरकार गरीबों को शिक्षा से वंचित रखने के लिए स्कूल बंद कर रही है।
बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर और सरकारों ने समाज की तरक्की के लिए शिक्षा को बढ़ावा दिया। लेकिन भाजपा सरकार बच्चों को शिक्षा से वंचित करने की साजिश कर रही है। एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि जो राम हैं, वहीं कृष्ण है। और जो कृष्ण है वही राम हैं। इनमें कहीं भेद नहीं है। प्रभु श्रीराम और प्रभु श्रीकृष्ण में कोई फर्क नहीं है। लेकिन जब प्रभु श्रीराम के मंदिर में चोरी हुई तो बाबा साहब डॉ. भीरामराव अम्बेडकर के बनाए संविधान और कानून का सहारा लेना पड़ रहा है। चोर पकड़े गये। चोरो पर कार्रवाई संविधान और कानून के तहत हो रही है। उन्होंने कहा कि मंदिर के बाहर बैठा भिखारी भी मंदिर में चोरी नहीं करता है लेकिन भाजपा के लोगों ने प्रभु श्री राम के मंदिर का धन चोरी कर लिया। चढ़ावा और चंदा चोरी कर लिया।



