शव आने के बाद परिजनों में मचा कोहराम

गुजरात मे संदिग्ध परिस्थितियों हुई मौत,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,गुजरात से शव आने के बाद परिजनों में मचा कोहराम,गांव में छाया शोक।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर

भेलसर/अयोध्या। पटरंगा थाना क्षेत्र के कोटवा मजरे श्याम नगर गांव का युवक गुजरात में मजदूरी का काम करता था जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।युवक का शव सनदिग्थ परिस्थितियों में फांसी से लटकता मिला था।गुजरात से मृतक युवक का एंबुलेंस से आया शव लगभग 12 घन्टे से ही एंबुलेंस में ही रखा रहा।

गुजरात से शव लेकर आए साथी कामगारों पर ही परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए उन्हें बंधक बना लिया।परिजनों का आरोप है कि साथियों ने हत्या कर फांसी के फंदे से लटकाया है।मृतक का शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया।सीओ रूदौली सहित पटरंगा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति पर नियंत्रण किया।समाचार भेजे जाने शव का अन्तिम संस्कार नहीं हो सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button