अधिवक्ताओ ने विधायक की अगुवाई में निकाली तिरंगा यात्रा

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व जगदम्बा श्रीवास्तव

भेलसर(अयोध्या)। रुदौली तहसील परिसर में आजादी के अमृत महोत्सव के 75 वर्ष पर माननीय विधायक रुदौली की अगुवाई में पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार द्विवेदी अपने तहसील के अधिवक्ता साथियों संग तिरंगा यात्रा निकाली। कार्यक्रम में विधायक राम चन्द्र यादव ने बोलते हुए कहा कि पूरा देश आज अमृत महोत्सव बना रहा है जिसमे सरकारी व गैर सारी संगठन इसमें शामिल होकर देश की आजादी के लिए अपनी कुर्बानी देने वाले वीर सपूतों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दे रहे है।उन्होंने तिरंगा यात्रा के लिए रुदौली अधिवक्ता समिति के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया।

इस मौके पर प्रमोद द्वेदी,साहेब सरन वर्मा,राम भोला तिवारी,गया शंकर कश्यप,शकील अहमद,विनोद लोधी,रामरतन यादव,मंत्री सालिकराम यादव,रमेश सिंह,अनिल तिवारी,अमरेंद्र नाथ मिश्रा,रिंकू पाण्डेय,मोनू तिवारी, कमरुद्दीन अहमद,कमलेश मिश्र,सुरेन्द्र यादव,नन्द किशोर यादव,वेदतिवारी,रविन्द्र तिवारी,रियाज अंसारी,दरवेश खान,फ़जल अज़ीम,सै0 अली मियां सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button