अध्यापिका श्वेता मिश्रा की नियुक्ति से जुड़े दिव्यांगता प्रमाण पत्र फर्जी

बहराइच। बहराइच के राजकीय हाईस्कूल विशेश्वरगंज में तैनात सहायक अध्यापिका श्वेता मिश्रा की नियुक्ति से जुड़े दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सत्यापन में मामला सामने आया है। सत्यापन के दौरान सीएमओ कार्यालय के अभिलेखों में प्रमाण पत्र से संबंधित कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। प्रमाण पत्र सीएमओ कार्यालय से जारी नहीं होने की बात सामने आने के बाद कार्रवाई की गई।

संयुक्त शिक्षा निदेशक, देवीपाटन मंडल के पत्र के आधार पर CMO बहराइच डॉ. संजय कुमार ने कोतवाली नगर में शिक्षिका के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलिस अब प्रमाण पत्र की वास्तविकता और उससे जुड़े तथ्यों की जांच कर रही हैँ।

Related Articles

Back to top button