दर्शकों के साथ हॉल में अपनी फ़िल्म सौदागर देखने पहुंचे अभिनेता ऋषभ

दर्शकों के साथ हॉल में अपनी फ़िल्म सौदागर देखने पहुंचे अभिनेता ऋषभ कश्यप गोलू, फ़िल्म मुंबई में हुई है रिलीज।

सुभाष घई की दिलीप कुमार और राज कुमार जैसे दिग्गजों से सजी फ़िल्म सौदागर तो आपको याद होगा। इसी टाइटल से आई भोजपुरी फ़िल्म कल मुंबई में रिलीज हो गयी है और इसके सारे शोज भी हाउस फुल चल रहे हैं। फ़िल्म की शुरुआत धमाकेदार रही और रिलीज के फर्स्ट शो में फ़िल्म के अभिनेता ऋषभ कश्यप गोलू ने भी दर्शकों के साथ बैठकर यह अपनी फ़िल्म देखी। ऋषभ फ़िल्म देखने सुपर सिनेमा ग्रांट रोड गए, जहां उनके फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। बाद में उन्होंने अपने फैन्स के साथ सेल्फी भी ली।

https://www.youtube.com/watch?v=io-56S1h8kI

आपको बता दें कि फिल्म ‘सौदागर’ एक बेहतरीन फ़िल्म है। इस फ़िल्म के निर्माता अनिल काबरा हैं। कथा व निर्देशक सतीश जैन हैं। सह निर्माता पप्पू भाई एवं राजेश सिंह हैं। फ़िल्म को लेकर ऋषभ कश्यप गोलू ने कहा कि हमारी फ़िल्म काफी अच्छी है। इसकी कहानी ने मुझे इस फ़िल्म से मेकिंग के पहले ही जोर दिया था। इसके बाद शूट के दौरान हमने जीजान लगा दिया। मैं सबों से अपील करता हूँ कि आप हमारी फ़िल्म जरूर देखें। इसमें खूब मजा आने वाला है। यह फ़िल्म नई कहानी पर बनी है। दर्शकों को हमारी इस फ़िल्म में नई कहानी और फ्रेश एंटरटेनमेंट मिलने वाला है।

उन्होंने कहा कि पहले दिन का रिस्पांस बेहद अच्छा रहा है। लोगों को हमारी फ़िल्म पसंद आ रही है। उन्होंने बताया कि संगीत राजेश झा का है। गीत आजाद सिंह और यादव राज है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। डीओपी तोरण राजपूत हैं। एक्शन अरुण जॉनसन और कोरियोग्राफर निशांत उपाध्यय है।ऋषभ कश्यप “गोलू “,अनिकृति चौहान ,रजनीश जहाँजी , पुष्पेन्द्र सिंह ,रवि साहू , प्रकाश जैस आदि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button