अभिनेता अक्षय कुमार पहुंचे अयोध्या

अयोध्या। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार पहुंचे अयोध्या। राजा विमलेंद्र मोहन मिश्रा से राज सदन में कर रहे हैं मुलाकात। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्म अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस, नुसरत भरुचा भी है मौजूद। राज सदन में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ0 अनिल मिश्रा और ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी है मौजूद। राज सदन से रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने जाएंगे अक्षय कुमार। रामलला के दरबार में होगी फिल्म रामसेतु की मुहर्त पूजा।

फ़िल्म अभिनेता अक्षय कुमार अयोध्या में करेंगे श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्र से मुलाकात।ट्रस्ट के सदस्य और राजा अयोध्या विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के आवास पर करेंगे मुलाकात ।लगभग 15 मिनट की मुलाकात में राम मंदिर निर्माण और रामजन्मभूमि परिसर में होने वाले अन्य निर्माण पर होगी चर्चा ।राम जन्मभूमि परिसर में राम लला के सामने रामसेतु फिल्म का करेंगे मुहूर्तरामजन्मभूमि परिसर जाकर रामलला के करेंगे दर्शन – पूजन और राम मंदिर निर्माण स्थल पर जाकर लेंगे जानकारी ।

राम की पैड़ी पर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार का कार्यक्रम हुआ रद्द।राम की पैड़ी पर फिल्म अभिनेता के पहुंचने के बाद उमड़ा प्रशंसकों का हुजूम। डीएम और एसएसपी की मौजूदगी में प्रशासन हुआ नतमस्तक। राम की पैड़ी पहुंचने के बाद वापस हुआ फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार का काफिला। सुरक्षा के मद्देनजर अक्षय कुमार के सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने राम की पैड़ी पर फिल्म अभिनेता को गाड़ी से उतरने की नहीं दी अनुमति।मायूस हुए फैन।

राज सदन में फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार व अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का हुआ स्वागत।राजा अयोध्या विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र व उनके साहित्यकार पुत्र यतींद्र मिश्र ने स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित।अयोध्या के दौरे पर हैं अभिनेता अक्षय कुमार।फ़िल्म रामसेतु का रामलला के दरबार में हुआ मुहूर्त।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button