एक पेड़ मां के नाम-उपमुख्यमंत्री

119
एक पेड़ मां के नाम-उपमुख्यमंत्री
एक पेड़ मां के नाम-उपमुख्यमंत्री

17 सितंबर 2024 को चलेगा “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण जन अभियान। गांवों में जनभागीदारी से लगाएं जाएंगे “एक पेड़ मां के नाम” के तहत पौधे वृक्षारोपण जन अभियान को सफल बनाने के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आम जनमानस से भी की अपील। एक पेड़ मां के नाम-उपमुख्यमंत्री

ब्यूरो निष्पक्ष दस्तक

लखनऊ। प्रदेश मे हरियाली बनाए रखने व पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए सरकार की मंशा के अनुरूप हरित आवरण में वृद्धि हेतु जनआंदोलन के माध्यम से रिकॉर्ड स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने 17 सितम्बर को “एक पेड़ मां के नाम” चलने वाले वृक्षारोपण जन अभियान को सफल बनाने की आम जनमानस से अपील की है और इस अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को व्यापक दिशा निर्देश भी दिए हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि गांवों में जनभागीदारी से “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण जन अभियान को सफल बनाया जाय। निर्देश दिए हैं कि 17 सितम्बर को एक पेड़ माँ के नाम अभियान को सफल बनाने हेतु मनरेगा के हितग्राहियों एवं समस्त ग्रामवासियों के माध्यम से “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण कराना सुनिश्चित किया जाए गौरतलब है कि वर्ष 2023-24 में भी प्रदेश भर मे इसमें ग्राम्य विकास विभाग ने अपने आवंटित लक्ष्य 12.59 करोड़ से भी ज्यादा 13.23 करोड़ पौधों का रोपण किया गया।

यूपी को हरा-भरा बनाए रखने के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी ग्राम्य विकास विभाग को 13 करोड़ लक्ष्य दिया गया और प्रदेश में इस अभियान को सफल बनाते हुए विभाग द्वारा 13.54 करोड़ से भी ज्यादा पौधे रोपित किये गये। ज्ञातव्य है कि बीते 20 जुलाई 2024 को भी प्रदेश भर में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया गया था। वृक्षारोपण अभियान को जन आंदोलन बनाकर पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है। ग्राम्य विकास विभाग ने बीते सालों में वृक्षारोपण के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2022-23 में आवंटित लक्ष्य 1232.00 लाख के सापेक्ष 1228.05 लाख पौधे रोपित किये गये तथा वर्ष 2023-24 में लक्ष्य 1259.20 के सापेक्ष 1323.89 लाख पौधों का रोपण कर रिकॉर्ड स्थापित किया गया था।व्यक्तिगत और सामुदायिक भूमि पर वृक्षारोपण का कार्य किया जाने का प्राविधान है।

सामुदायिक भूमि जैसे स्कूल,पंचायत घर,तालाब किनारे,ग्राम समाज की भूमि पर फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया जाता है। साथ ही ग्रामीणों की व्यक्तिगत भूमि पर भी वृक्षारोपण होने से आने वाले दिनों में उनकी आजीविका पर असर पड़ेगा। बगीचे और फलदार वृक्षों से उनकी आय में भी वृद्धि सुनिश्चित होगी। व्यक्तिगत भूमि पर वृक्षारोपण करने से या बगीचा तैयार होने से ग्रामीणों के आजीविका का साधन भी तैयार होगा। फलदार वृक्षों से मिलने वाले फल उनकी आय में बढ़ोतरी को सुनिश्चित करेंगे। किसानों की आय में वृद्धि को बढ़ाने के प्रयास में उनकी निजी भूमि खेत,मेड़ आदि पर पौध रोपण के लिए प्रोत्साहित किया गया। वृक्षारोपण ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने में सहायक सिद्ध होंगे। उप मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में एक पेड़ मां के नाम अभियान को और भी सफल बनाने हेतु ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार 17 सितंबर 2024 को एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाने के लिए समस्त जनपदों उपायुक्त (श्रम रोजगार) को आयुक्त, ग्राम्य विकास श्री जी0 एस0 प्रियदर्शी ने निर्देश निर्गत कर दिये हैं। वृक्षारोपण की फोटो पोर्टल पर अपलोड कराते हुए निर्धारित प्रारूप पर सूचना ससमय उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। एक पेड़ मां के नाम-उपमुख्यमंत्री