अवैध नेपाली शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा अवैध नेपाली शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।

सुनील कुमार पाण्डेय


महराजगंज – भारत नेपाल सीमा पर स्थित नौतनवा थाना क्षेत्र के सम्पतिहा चौकी क्षेत्र में आज दिनांक 16-2- 2021 को उप निरीक्षक गंगाराम यादव व एसएसबी एएसआई सूरज लाल के नेतृत्व में गश्त के दौरान आज दोपहर में एक शराब तस्कर को धर दबोच लिया गया ।तस्कर एक साईकल पर दो बोरी अवैध नेपाली शराब लेकर आ रहा था। चेकिंग के दौरान दो बोरी में कुल 144 शीशी शराब था।
जिसकों पुलिस व एसएसबी टीम ने बरामद कर लिया वही तस्कर ने पुलिसिया पूछताछ में अपना नाम इंदल प्रसाद पुत्र मेवा प्रशाद निवासी बड़हरा थाना बरगदवा जनपद महराजगंज बताया। वही पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही में जुटी। इस सम्बन्ध में पुलिस ने बताया की नेपाल से शराब लाते समय एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button