उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 10 अक्टूबर को होगी समीक्षा बैठक

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में 10 अक्टूबर को होगी ग्राम्य विकास विभाग की मण्डलीय समीक्षा बैठक। उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 10 अक्टूबर को होगी समीक्षा बैठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की लखनऊ मण्डल के ग्राम्य विकास विभाग के कार्यक्रमों की मण्डलीय कार्यशाला एवं समीक्षा बैठक 10अक्टूबर 2023को अपरान्ह 01.00बजे इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान(मरकरी हाल) गोमतीनगर में आहूत की गयी है। यह जानकारी देते हुए ग्राम्य विकास आयुक्त जी एस प्रियदर्शी ने बताया कि इस बैठक में लखनऊ मण्डल के सभी मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उपायुक्त (श्रम रोजगार / स्वतः रोजगार), जिला पंचायत राज अधिकारी एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी तथा सभी ब्लाक प्रमुख उपस्थिति रहेंगें।


इस समीक्षा बैठक हेतु मुख्य विकास अधिकारी, लखनऊ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ द्वारा इस‌ सम्बन्ध समस्त सम्बंधित को औपचारिक आदेश और आवश्यक व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 10 अक्टूबर को होगी समीक्षा बैठक

Related Articles

Back to top button