स्पाइस जेट फ्लाइट में लगी आग

स्पाइस जेट फ्लाइट की पटना एयरपोर्ट पर इमरजेन्सी लैंडिंग हुई।
अजय सिंह

लखनऊ। स्पाइस जेट की फ्लाइट की पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। सूचना है कि स्पाइस जेट के विमान ने जैसे ही उड़ान भरी उसके इंजन में आग लग गई। फिर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई।

पटना से दिल्ली जाने वाली विमान जैसे ही टेक ऑफ कर ऊपर गई, उसके इंजन में आग लगने की खबर सामने आई और उसके बाद उसे आनन-फानन में लैंड किया गया है। विमान में मौजूद यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास जारी है। सीआईएसएफ के अधिकारी मौजूद है। अभी एयरपोर्ट पर अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है।

सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकालने की कोशिश जारी है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच चुकी हैं और पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों भी मौके पर पहुंचे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button