Monday, February 9, 2026
Advertisement
Home अपराध UP में अपराधी पूरी तरह निर्भीक

UP में अपराधी पूरी तरह निर्भीक

191
UP में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवस्था बदहाल
UP में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवस्था बदहाल

मुख्यमंत्री जी लाख दावे करें कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति सुधरी है परन्तु हकीकत में तो यही लगता है कि अपराधियों को पुलिस का तनिक भी भय नहीं रह गया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि रोज ही दबंगों द्वारा भूमि पर कब्जे,अपहरण, लूट और महिला अपराध के मामलें सुर्खियां बटोरते हैं। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था कैसे सुधर सकती है जब स्वयं सत्ता से जुड़े लोग ही संरक्षण का लाभ उठाकर मनमानी करने पर उतारू हो रहे हैं….? UP में अपराधी पूरी तरह निर्भीक

  जौनपुर के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के कयार गांव में हौसला बुलंद बदमाशों ने युवक को गोली मार दी, उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। तीन महीने पहले उसके पिता की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राजधानी लखनऊ में दोस्तों ने अपने दोस्त की निर्ममता से हत्या कर दी। बाराबंकी में सिगरेट के विवाद में भाईयों ने लाइनमैन को मार डाला। हरदोई में घर में घुसकर वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

    लखनऊ जनपद के मोहनलालगंज में खेत से घर आ रही युवती से रेप का प्रयास किया गया। उसे जान से मारने की भी कोशिश की गई। हरदोई के सांडी क्षेत्र में गोबर डालने घर से निकली किशोरी की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्यारो ने उसकी आंख भी फोड़ दी। लखनऊ में घर में काम करवाने के बहाने से बुलाकर 12 साल की बालिका से दुष्कर्म किया गया। कारखाने में महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई।

  बरेली के नवाबगंज में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ रेप किया गया। बाद में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। यों तो छिनौती और लूट की घटनाएं तो आए दिन की बातें हैं। व्यापारियों के साथ लूट की तमाम घटनाएं हुई है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब राजधानी में ही किसी न किसी महिला की चेन या पर्स नहीं लूटा जाता हो। आज कल तो साइबर क्राइम भी बहुत बढ़ गया है। ठगी की घटनाएं कम नहीं हो रही है।

    स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री जी जो यह कहते थे कि उनकी सरकार में अपराधी या तो जेल में होंगे या प्रदेश से बाहर चले जाएंगे, 24 कैरेट असत्य निकला। अपराधी पूरी तरह राज्य में निर्भीक होकर सक्रिय हैं। उन्हें किसी का डर नहीं रह गया है। वैसे जबसे भाजपा की सरकार आई है उसका प्रशासन पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। भाजपा सभी मोर्चे पर विफल साबित हुई है। अब बहुत ही जल्द भाजपा का सत्ता से बाहर हो जाना तय है।   UP में अपराधी पूरी तरह निर्भीक