Monday, February 23, 2026
Advertisement
Home राष्ट्रीय शौच करने गए शख्स की जान खतरे में

शौच करने गए शख्स की जान खतरे में

170

झाड़ियों के पीछे जैसे ही शौच करने बैठा, वैसे ही 16 फुट के अजगर ने दबोचा; शख्स के साथ आगे क्या हुआ…?

अनिल साहू

[“जबलपुर के कल्याणपुर गांव का मामला,ग्रामीणों की मदद से बची शख्स की जान, डीएफओ बोले- नहीं दर्ज होगा कोई केस”]

मध्य प्रदेश के जबलपुर में झाड़ियों के पीछे शौच करने गए शख्स की जान खतरे में पड़ गई। जैसे ही शख्स शौच करने बैठा वैसे ही वहां पहले से मौजूद अजगर ने शख्स को अपने शिकंजे में कस लिया। शख्स अजगर के शिकंजे से अपने आपको छुड़ाने की लाख कोशिश की मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद उसने ग्रामीणों को आवाज लगाई !!

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को अजगर ने दबोच लिया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति शौच करने गया था। वह झाड़ियों के पीछे बैठा था। तभी घात लगाकर करीब 16 फुट लंबे अजगर ने उसे दबोच लिया !!

व्यक्ति झटपटाता रहा लेकिन अजगर ने उसे नहीं छोड़ा। जान मुश्किल में फंसती देख व्यक्ति ने तुरंत जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया। मामला जबलपुर के कल्याणपुर गांव का है !!

“ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से ली जान”

व्यक्ति पर अजगर अपना शिंकजा कसता जा रहा था। शख्स चिल्लाया कि कोई मेरी जान बचाओ सभी ग्रामीण की मदद से जान बचाई गई