सपा के झंडे के रंग में रंगी शौचालय की दीवारें,भड़के सपाई

“दूषित सोच रखने वाले सत्ताधीशों द्वारा राजनीतिक द्वेष के चलते गोरखपुर रेलवे अस्पताल में शौचालय की दीवारों को सपा के रंग में रंगना लोकतंत्र को कलंकित करने वाली शर्मनाक घटना!एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी के ध्वज के रंगो का अपमान घोर निंदनीय।संज्ञान ले हो कार्रवाई, तत्काल बदला जाए रंग।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में आखिर कितना गिरेगा राजनीति का स्तर की एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी,मुख्य विपक्छीदल समाजवादी पार्टी के ध्वज के रंगो में शौचालय की दीवारों को रंगने से समाजवादियों मे आक्रोश व्याप्त हो गया है।उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रेलवे अस्पताल के शौचालयों की दीवारों को समाजवादी पार्टी के झंडे जैसा रंग दिया गया है। समाजवादी पार्टी की ओर से इस पर घोर आपत्ति जताई गई है और तुरंत इसे ठीक करने की अपील की गई है। 

गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर इस बारे में आपत्ति जताई, ट्वीट में लिखा गया, “दूषित सोच रखने वाले सत्ताधीशों द्वारा राजनीतिक द्वेष के चलते गोरखपुर रेलवे अस्पताल में शौचालय की दीवारों को सपा के रंग में रंगना लोकतंत्र को कलंकित करने वाली शर्मनाक घटना…..!”तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शौचालयों को लाल और हरे रंग की टाइलें लगाई गई हैं, जिसके बाद समाजवादी पार्टी की ओर से अब भाजपा पर हमला किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले गोरखपुर के रेलवे अस्पताल में शौचालय की दीवारों को सपा के रंग में रंग दिया गया है। शौचालय की दीवारों पर समाजवादी पार्टी के ध्वज के रंगो लाल और हरे रंग की टाईल्स लगाई गई है। जिसे देखकर समाजवादियों मे गुस्सा व्याप्त हो गया है।समाजवादी पार्टी की आधिकारिक वेबसाईट पर समाजवादी पार्टी के ध्वज के रंगो में रंगे शौचालयों की फोटो प्रदर्शित कर इस कृत्य पर बीजेपी सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुये इसे तत्काल बदले जाने की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button