
अजय सिंह
सपा प्रमुख अखिलेश यादव लखनऊ में बोले सरकार बनते ही किसानों का कर्ज मांफ किया जाएगा। मोहनलाल गंज के हमारे सपा और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आरके चौधरी और यूपी की राजधानी लखनऊ के प्रत्याशी रविदास मल्होत्रा जी। हमारी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के नेता और इस जनसभा में मौजूद सभी का बहुत बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं। मैदान से लेकर जो पंडाल है उसके बाहर तक लोग मुझे दिख रहे है। मैं हैलीकॉप्टर से उतरा वहा से लेकर यह तक जनसैलाब दिखाई दे रहा है। ये बता रहा है कि मोहनलालगंज से आरके चौधरी का नाम जो इस बार रिकार्ड जीत होने जा रही है इसमें ये सीट भी रिकार्ड जीत दर्ज करने जा रही है आप लोग बताओ ऐतिहासिक जीत दिलाओगे। जो लोग गारंटी लेकर आए है इस बार मोहनलाल गंज और लखनऊ दोनो मिलकर इनकी झूठ की घंटी बजा देंगे। सात साल यूपी सरकार के और दस साल दिल्ली सरकार कुल 17 साल का इस चुनाव में हिसाब लेना है। सरकार बनते ही किसानों का कर्ज होगा मांफ-अखिलेश
लोकसभा चुनाव जनता खुद लड़ रही है। देश की जनता ने चुनाव को अपने हाथ में ले लिया है। चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है भाजपा को लेकर जनता की नाराजगी बढ़ती जा रही है। सातवें चरण के चुनाव तक जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि यह आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। 2024 का चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन है जो संविधान बचाना चाहती है, दूसरी तरफ संविधान भक्षक भाजपा है। इस बार जनता संविधान बदलने की बात करने वालों को बदल देगी। लोकसभा चुनाव में भाजपा की डबल इंजन सरकार से एक इंजन पहले से गायब है। चुनाव बाद दिल्ली वाला इंजन भी गायब हो जायेगा। भाजपा की हर बात झूठी निकली। इनका हर वादा झूठा निकला। किसान की आय दोगुनी नहीं हुई। महंगाई के कारण फसलों की लागत बढ़ी। हर चीज, कीटनाशक दवाई, डीजल, जरूरत का सामान महंगा कर दिया लेकिन सरकार ने किसानों की मदद नहीं की। भाजपा सरकार किसानों की जमीन छीनने और फसल लूटने के लिए तीन काले कानून लायी थी। किसानों ने आंदोलन किया। हजारों किसान शहीद हुए। भाजपा ने किसानों को अपमानित किया। लेकिन किसान पीछे नहीं हटा। अंततः भाजपा सरकार को पीछे हटना पड़ा। तीनों काले कानून रद्द हुए। भाजपा सरकार ने किसानों की फसलों की कीमत नहीं दी। किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। इसने उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया। इंडिया गठबंधन की सरकार किसानों के सभी कर्ज माफ करेगी। भाजपा सरकार ने किसानों की तरह नौजवानों को भी धोखा दिया। नौकरियां नहीं दी। भर्ती परीक्षाओं के जो पेपर हुए सब लीक हो गये। भाजपा नौकरी रोजगार नहीं देना चाहती है। इसने जानबूझकर पेपर लीक कराये। नौजवानों के भविष्य के साथ छल किया। एक तिहाई जीवन बर्बाद किया है। इस बार नौजवान भाजपा को उखाड़ फेंकेगा।

डबल इंजन सरकार की बड़ी बड़ी होल्डिंग लगी है। कई होल्डिंग पर एक इंजन पहले से ही गायब है।जिसके लिए ये वोट मांगने निकल रहे है वो होल्डिंग पर दिखाई ही नहीं दे रहे है। आज न कौशल का विकास हुआ है और न किशोरो का विकास हुआ है। किसानों की आय दुगुनी की बात कर रहे थे बल्कि लूट लिया बर्बाद कर दिया। बड़े बड़े उद्योग पतियों से मिलकर किसानों की जमीन हड़पने के लिए काले कानून लए।मैं देश और प्रदेश के किसानों को बधाई देता हूं जिन्होंने आंदोलन किया और हजारों किसानों की जाने चली गई। इन्हे काले तीनो कानून वापस लेने पड़े। इंडिया गठबंधन और सपा की सरकार बनी तो मैं ये कहकर जा रहा हूं की किसानों के कर्ज माफ होंगे सबके आए दुगुनी की जाएगी। किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा हमारी सरकार बनते ही।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव में राशन के साथ अन्य चीजें दे रही थी,चुनाव बाद बंद कर देगी। इंडिया गठबंधन की सरकार राशन के साथ आटा और गरीबों को मोबाइल डाटा फ्री देगी। मोबाइल चलाने के लिए डाटा जरूरी है। समाजवादी सरकार ने छात्रों को लैपटॉप दिया था। भाजपा सरकार ने लैपटॉप नहीं दिया। इन्होंने किसानों की खाद बोरी से चोरी कर ली। खाद 5-5 किलो कम कर दी। ये मुनाफा कमा रहे हैं। किसानों को नैनो यूरिया खरीदवा दिया। अब सुनने में आ रहा है कि कई उद्योगपतियों की तरह नैनो यूरिया वाला भी भाग गया। भाजपा की दस साल की सरकार में महंगाई बहुत बढ़ गई। मोटर साइकिल महंगी हो गयी। डीजल, पेट्रोल महंगा हो गया। दवाइयां महंगी हो गयी। इस सरकार ने डायल 100 पुलिस सेवा और 108 एम्बुलेंस सेवा, स्वास्थ्य सेवाएं सब बर्बाद कर दिया। भाजपा संविधान बदलना चाहती है। लोकतंत्र खत्म कर रही है। सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। हमारे गरीब और बहुजन समाज के लोग याद रखे बाबा साहब के संविधान से ही हम सबको अधिकार मिले हैं। वोट का अधिकार मिला है। नौकरी और मान-सम्मान मिलता है। संविधान हम सबके लिए संजीवनी है। भाजपा इसी को बदलना चाहती है।अखिलेश यादव ने बहुजन समाज के लोगों को सावधान करते हुए कहा कि भाजपा और बसपा ने अंदर-अंदर हाथ मिला लिया है। अतः देश का संविधान बचाने के लिए सब लोग एकजुट होकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जितायें। बाराबंकी गंगा-जमुनी तहजीब और मिलीजुली संस्कृति को आगे बढ़ाती है। यहां से भाजपा को सबक सिखाना है। सरकार बनते ही किसानों का कर्ज होगा मांफ-अखिलेश