
आज फतेहपुर सीकरी लोक सभा के फतेहाबाद में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के पक्ष में रोड़ शो किया। तकरीबन आधे घण्टे के कार्यक्रम में प्रियंका गांधी जी का जनता ने ज़ोरदार स्वागत और अभिवादन किया। कांग्रेस लड़ रहीं हैं आपकी लडाई – प्रियंका गांधी
जब प्रियंका जी के स्वागत में छतों से बरसे फूल
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी के स्वागत में मानो पूरा फतेहाबाद उतर आया हो। सड़क की दोनो तरफ़ की भीड़ ने अपने नेता की एक झलक के लिए घंटो इंतजार किया और उनके आगमन पर बाहें फैला स्वागत किया। छतों पर एकत्रित महिलाओं और युवतियों ने प्रियंका गांधी जी पर फूलों की बारिश की। जनता में प्रियंका जी के प्रति विशेष लगाव की बानगी तब मिली जब भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाए घरों से भी लोगो ने फूल बरसाए।
समय आ गया है बदलाव लाने का – प्रियंका गांधी
एआईसीसी महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी को सत्ता का इतना अहंकार हो गया है कि वे जनता से दूर हो चुके हैं। उनके आसपास के लोग भी उनसे डरते हैं, वे नरेंद्र मोदी को देश की सच्चाई नहीं बताते। वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी हैं, जिन्होंने आपसे मिलने के लिए हजारों किलोमीटर की यात्रा की। आपकी समस्याओं को सुनकर एक न्याय पत्र निकाला।
क्योंकि पिछले 10 साल में देश के गरीब, मजदूर और किसानों के साथ भयंकर अन्याय हुआ है।
कांग्रेस ने न्याय पत्र में हर वर्ग के लिए न्याय की बात की है। कांग्रेस की सरकार बनेगी तो युवाओं की पहली नौकरी पक्की होगी। अग्निवीर योजना को कांग्रेस सरकार बंद करके फौज में पक्की नौकरी दिलाएगी, इसीलिए अब समय है कि बदलाव लाया जाए। समय आ गया है सच्चाई को समझने का, सच्चे नेताओं को पहचानने का और भाजपा के नाटक और नौटंकी बंद करने का।
इस रोड शो में राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम,राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, प्रदेश संगठन महासचिव अनिल यादव,प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव, मुकेश धनगर, कौशलेंद्र यादव, पूर्व विधायक राजकुमार रावत, प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन शाहनवाज आलम,प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक,कुंवर निषाद,प्रदेश सचिव इमरान अली,अरुण यादव,दीपक चोटिवाला,सुरेंद्र कुशवाहा सहित हजारों की संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। कांग्रेस लड़ रहीं हैं आपकी लडाई – प्रियंका गांधी






















