Thursday, April 2, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश टैक्स की बात करने वाले औरंगजेब के नए अवतार- योगी

टैक्स की बात करने वाले औरंगजेब के नए अवतार- योगी

325
टैक्स की बात करने वाले औरंगजेब के नए अवतार- योगी
टैक्स की बात करने वाले औरंगजेब के नए अवतार- योगी

विरासत टैक्स की बात करने वाले औरंगजेब के नए अवतार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद लोकसभा सीट से उम्मीदवार विश्वदीप सिंह के लिए की जनसभा। बोले- जनता फिर से मोदी सरकार लाने के लिए है उतावली। इंडी गठबंधन को वोट देने से भावी पीढ़ी और दूसरे लोक के पूर्वज भी कोसेंगे। देश मजबूत हाथों में होता है तो दुश्मन दबकर रहता है और मजबूर हाथों में रहता है तो दुनिया आंखें दिखाती हैं।

फिरोजाबाद। अयोध्या में राम मंदिर, काशी में काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण हो गया। सैकड़ों वर्ष से हम कहते आए हैं कि मथुरा में जितनी भी भूमि है, वह भगवान कृष्ण की है। एक तरफ मोदी जी के नेतृत्व में विरासत और आस्था का सम्मान करने वाली भाजपा सरकार है तो दूसरी तरफ कांग्रेस-सपा इंडी गठबंधन है। यह औरंगजेब के नए अवतार पैदा हो गए हैं, जो कहते हैं कि विरासत टैक्स लगाएंगे। जैसे औरंगजेब ने हिंदुओं पर जजिया कर लगाया था, ये वैसे ही चाहते हैं। सीएम ने पूछा कि क्या स्वतंत्र भारत में आप जजिया कर देंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को फिरोजाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। लोकतंत्र के महापर्व में सात मई को कमल के फूल पर वोट देने की अपील की। टैक्स की बात करने वाले औरंगजेब के नए अवतार- योगी

दूसरे लोक के पूर्वज भी कोसेंगे कि इनके पाप में भागीदारी बन रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र कहता है कि अल्पसंख्यकों को रुचि के अनुरूप खाने की स्वतंत्रता देंगे। आखिर ऐसा कौन सा भोजन है, जो बहुसंख्यक समाज को नहीं पसंद है और अल्पसंख्यक समाज को पसंद है। भारत का बहुसंख्यक कहता है कि हम गोमांस नहीं खाते, लेकिन कुछ लोग चिढ़ाने के लिए जानबूझकर गोहत्या को प्रश्रय देते हैं। इन्हें दिए गए वोट से आने वाली पीढ़ियां और दूसरे लोक के पूर्वज कोसेंगे कि क्या मजबूरी थी कि इनके पाप में भागीदार बन रहे हैं। इंडी गठबंधन को मिलने वाला वोट पाप में भागीदारी बनने जैसा है।

देश मजबूत हाथों में होता है दुश्मन दुबक कर रहता है।

देश जब मजबूत हाथों में होता है तो दुश्मन दब कर रहता है और मजबूर हाथों में रहता है तो दुनिया आंखें दिखाती हैं। दुश्मन भारत की थप्पड़ मारने की तरफ लपकता है तब तक यहां से जोरदार घूसा जड़ा जाता है कि दुश्मन धराशायी हो जाता है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट हो या आपदा का समय, तब राहुल गांधी देश छोड़कर भाग जाते हैं, तब उन्हें भारत की चिंता नहीं होती और चुनाव के समय देश में आकर बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते हैं। सपा-बसपा सरकार में क्या होता था। राजू पाल की हत्या हुई थी, उसके परिवार के लोगों को न्याय नहीं मिलना चाहिए था। कयह लोग सुरक्षा, सुशासन, विकास नहीं दे सकते। फिर इस बोझे को ढोने से क्या फायदा है। यह देश पर बोझ हैं।

राम मंदिर निर्माण से आमजन प्रसन्न, जबकि कांग्रेस, सपा-बसपा इसमें रोड़ा थी।

देश के सम्मान, सुरक्षा, आतंकवाद-नक्सलवाद के खात्मे, गरीब कल्याण व विकास के लिए मोदी जी के नेतृत्व में 10 वर्ष के अंदर अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, इसलिए जनता फिर से मोदी सरकार लाने को उतावली है। सपा-कांग्रेस गठबंधन व बसपा ने यहां प्रत्याशी उतारा है। भाजपा शासन में विकास, गरीब कल्याणकारी योजनाएं व आस्था का सम्मान है। भाजपा शासन में राम मंदिर के निर्माण से आपको खुशी हुई, जबकि कांग्रेस, सपा-बसपा इसमें रोड़ा थी, इसलिए बैरियर बनी इन पार्टियों को सिर का ताज और गले का हार नहीं बनाना है।

कांग्रेस ने देश का सम्मान गिरवी रख दिया था।

डॉ. भीमराव आंबेडकर ने कहा कि धार्मिक आधार पर आरक्षण नहीं हो सकता, क्योंकि यह देश के विभाजन का कारण बना था। आज कांग्रेस ने फिर से यही काम करने की आधारशिला रखी है। कांग्रेस का घोषणा पत्र कहता है कि पिछड़ी व अनुसूचित जाति को मिलने वाले आरक्षण का एक हिस्सा काटकर मुसलमानों को दे देंगे। यह देश को नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहे हैं। यह लोग सत्ता में रहते कुछ नहीं कर पाए थे। देश का सम्मान गिरवी रख दिया था। कहीं भी विस्फोट हो जाता था। विकास कार्य, गरीब कल्याणकारी कार्य ठप थे। दुनिया में नए भारत की धमक बढ़ी है। टैक्स की बात करने वाले औरंगजेब के नए अवतार- योगी