भाजपा भ्रष्टाचारियों और अपराधियों की गोदाम-अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र के सिकन्दराबाद में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ0 महेन्द्र सिंह नागर के समर्थन में विषाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। पहले चरण में ही पश्चिम की हवा ने भाजपा का सफाया कर दिया है। भाजपा का पहला शो ही फ्लॉप हो गया है। भाजपा का झूठ और लूट जनता के सामने उजागर हो गया है। पिछले दस साल में इतना झूठ किसी ने नहीं बोला है। भाजपा सबसे झूठी पार्टी है। किसानों, नौजवानों, व्यापारियों सभी से झूठ बोला। भाजपा ने सभी से विश्वासघात किया है। गाजियाबाद से गाजीपुर तक जनता भाजपा का सफाया करेगी।

इंडिया गठबंधन जनता की इच्छा पर बना है। जनता चाहती थी गठबंधन बने। गठबंधन में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी सभी है। भाजपा ने किसानों को धोखा दिया। भाजपा सरकार ने तीन काले कानून लाकर किसानों की उपज और जमीन छीनने की साजिश रची थी। किसानों ने आंदोलन किया। भाजपा सरकार को झुकना पड़ा। तीनों कानून वापस हुए लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों को एमएसपी का कानूनी अधिकार नहीं दिया। किसान आंदोलन में हजारों किसान शहीद हुए। भाजपा ने आंदोलनकारी किसानों को अपमानित किया।

अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही किसानों को एमएसपी का कानूनी अधिकार दिया जाएगा। भाजपा ने किसानों के साथ नौजवानों को धोखा दिया। नौकरी, रोजगार नहीं दिया। नौकरियों के लिए परीक्षाओं के जो पेपर हुए वह सब लीक हो गये। भाजपा नौकरी, रोजगार नहीं देना चाहती है। जानबूझकर पेपर लीक कराये है। किसान और नौजवान भाजपा के खिलाफ हैं। भाजपा की सरकार जानी तय है। भाजपा सरकार ने इलेक्टोरल बांड के नाम पर भारी भ्रष्टाचार किया, पूरे देश में लूट मचाई है। इलेक्टोरल बांड की चोरी जबसे पकड़ी गयी है, भाजपा के लोग घबरा गये हैं। इलेक्टोरल बांड का नाम सुनते ही भाजपा के कई नेताओं को बेहोशी छा जाती है। वे इलेक्ट्राल पाउडर की मांग करने लगते है।

अखिलेश यादव ने कहा कि चंदा तो 5 हजार, 10 हजार रूपये दिया जाता है। 50 करोड, सौ करोड़ और एक हजार करोड़ रूपये चंदा कोई नहीं देता है लेकिन भाजपा ने हजारों करोड़ रूपये चंदा वसूली की है। भाजपा के लोग कहते थे न खायेंगे और न खाने देंगे। लेकिन अब तो ऐसा खा रहे है कि डकार भी नहीं ले रहे है। यह चुनाव संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने का है। यह देश के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी का चुनाव है। इंडिया गठबंधन को हर तरफ सभी लोगों का समर्थन मिल रहा है। सभी समाज के लोग भाजपा को हराने के लिए निकल पड़े हैं। भाजपा ने सभी समाज के लोगों को अपमानित किया है।

भाजपा के अन्याय, अत्याचार, महंगाई, बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। जनता एक वोट डालेगी तो दो-दो सरकारें जायेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ जो परिवार है वह दुनिया का सबसे खतरनाक परिवार है। वह समाज में नफरत फैलाता है। साजिश और षड्यंत्र करता है। भाजपा को अपना परिवार नहीं दिखाई देता है।
श्री यादव ने कहा कि जर्मनी का तानाशाह हिटलर भी लोकतंत्र के माध्यम से गद्दी पर बैठा था। लोकतंत्र को बचाना है। भाजपा के लोग झूठे हैं। झूठ के साथ-साथ लूटने का काम करते हैं। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के लिए नए-नए तरीके निकाले हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि जब जब समाजवादी सरकार आयी है काम किया है। गरीबों के इलाज और अस्पताल ले जाने के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा दिया। लोगों को मदद के लिए डायल 100 सेवा दी लेकिन भाजपा सरकार ने इसे 112 करके बर्बाद कर दिया। नौजवानों के लिए फौज की पक्की नौकरी को अग्निवीर में बदल दिया। नौकरी आधी अधूरी कर दी। इंडिया गठबंधन सरकार बनने पर अग्निवीर खत्म कर फौज की नौकरी पक्की कर देंगे।समाजवादी पार्टी किसानों की मुआवजे की समस्या को खत्म करेगी। किसानों की जमीनों को सही मुआवजा देकर कानूनी हक देंगे। भाजपा की गलत नीतियों ने किसानों, बिल्डरों, उपभोक्ताओं आदि सभी को उलझा दिया है। दिल्ली से नोएडा, मेट्रो समाजवादी सरकार ने बनायी। समाजवादी सरकार ने सैमसंग और बड़ी-बड़ी कम्पनियों को लाने का काम किया था। समाजवादी इंडिया गठबंधन नौजवानों को सम्मानजनक नौकरी और रोजगार दिलाएगा।


श्री यादव ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचारियों और अपराधियों की गोदाम बन गयी है। अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को आज भाजपा में ही जगह मिल रही है। सारे अपराधी और भ्रष्टाचारियों को भाजपा संरक्षण दे रही है। गौतमबुद्ध नगर, नोएडा, मेरठ, सभी इतिहास बनाने जा रहे है। पहले चरण से ही हवा इंडिया गठबंधन के पक्ष में है। इसलिए एक भी वोट न बंटे सब लोग बूथों पर पहुंच कर वोट डालें। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जितायें। इंडिया गठबंधन देश की उम्मीद है, यह देश की मिली जुली संस्कृति को आगे बढायेगा। भाईचारा मजबूत करेगा। इंडिया गठबंधन देश को आगे बढ़ायेगा।

Related Articles

Back to top button