कांग्रेस में भगदड़ का माहौल

बुलंदशहर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खुर्जा बुलंदशहर में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला किया। श्री मौर्य ने कहा कि कांग्रेस के नेता हाथ का साथ छोडकर भाजपा में आ रहे है। कांग्रेस संगठन के अन्दर भगदड़ का माहौल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के झूठ का पुलिंदारूपी घोषणा पत्र आया है। जिस पर खुद कांग्रेसियों को भरोसा नहीं है। कांग्रेस में भगदड़ का माहौल

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चारों ओर कमल की आंधी है, इससे विपक्ष घबराया हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में देश ने आर्थिक, सामरिक मजबूती से वैश्विक स्तर पर देश को मजबूत किया है। यह चुनाव भारत को 100 वर्ष आगे ले जाने का चुनाव है। देश में सबको घर, सबको नल से जल, सबको राशन, किसान को सम्मान, गन्ने का समय पर भुगतान, बहन-बेटियों को सुरक्षा व सम्मान और विश्व में देश के बढ़ते मान की मोदी जी की गांरटी पर देश तीसरी बार नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प कर चुका है।

श्री मौर्य ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर मतदान पूर्ण होने तक डटे रहना है। प्रत्येक बूथ के प्रत्येक घर व प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के मंत्र के साथ संपर्क करना है। इस बार लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतने का जो लक्ष्य मोदी जी ने लिया, उस लक्ष्य को पूरा करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। बूथ समितियां एवं पन्ना प्रमुख समन्वय के साथ कार्य करते हुए संगठन द्वारा दिये गए प्रत्येक कार्य को सम्पादित करें तथा प्रत्येक बूथ पर विजय सुनिश्चित करें। कांग्रेस में भगदड़ का माहौल

Related Articles

Back to top button