Saturday, January 17, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा का लगातार बढ़ता ग्राफ़

भाजपा का लगातार बढ़ता ग्राफ़

169
भाजपा का लगातार बढ़ता ग्राफ़
भाजपा का लगातार बढ़ता ग्राफ़

हिमांशु दुबे

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष राज्य मुख्यालय पर सपा, बसपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालो में बसपा के पूर्व सांसद वीर सिंह (मुरादाबाद), कांग्रेस से पूर्व सांसद व पूर्व विधायक संतोष कुमार कटाई (आजमगढ़), सपा से पूर्व सांसद व जिला पंचायत के अध्यक्ष प्रेमदास कठेरिया (इटावा), सपा सरकार में पूर्व मंत्री डॉ. के.सी. पाण्डेय (गोरखपुर), सपा सरकार में पूर्व मंत्री साधना मिश्रा (बरेली), अनूपशहर, बुलन्दशहर से पूर्व विधायक गजेन्द्र सिंह, बसपा से पूर्व विधायक आदित्य पाण्डेय (फतेहपुर), सपा से पूर्व विधायक रमेश कुमार कुशवाहा (ललितपुर), बसपा के पूर्व विधायक वासुदेव सिंह बाबा (बुलन्दशहर), पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय रामनरेश यादव के पुत्र अजय नरेश यादव (आजमगढ़), कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव व लोकसभा प्रत्याशी रहे देवेन्द्र प्रताप सिंह गौतम (फतेहपुर), सपा के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शम्भु दयाल दोहरे (इटावा), सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव आदित्य शुक्ल (गोरखपुर), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी डॉ. सीएस धनगर (मथुरा), जनअधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आईपी कुशवाहा (बांदा), राष्ट्रीय अध्यक्ष आशा फाउन्डेशन रजत सिंह (मऊ), राष्ट्रीय अध्यक्ष मानव सेवा आश्रम राजकुमार सिंह(मऊ), राष्ट्रीय अध्यक्ष जनहित किसान पार्टी श्याम सुन्दर दास चौरसिया (महराजगंज), प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय पासी महासभा राजू सरोज (कानपुर), नगर पालिका अध्यक्ष डा. शरद गंगवार (फर्रूखाबाद), नगर पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता (हरदोई), नगर पंचायत अध्यक्ष विद्यादेवी (हरदोई), नगर पंचायत अध्यक्ष अपूर्वा सिंह(आजमगढ़), सपा नगर पंचायत अध्यक्ष मूलचन्द्र सोनकर (बांदा), ब्लाक प्रमुख यशवंत शर्मा (आजमगढ), बसपा से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित (हमीरपुर), सपा से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधुचन्द्रा (बदायूं) सपा से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा मौर्या (बदायूं) ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कान्ता कर्दम, सदस्य राज्यसभा मिथलेश कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे उपस्थित रहे। मंच का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर ने किया।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत है। लोकसभा का चुनाव घोषित हो चुका है आप सभी के भाजपा से जुड़ने से पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प के साथ जुड़कर आप सभी ने सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण मार्ग चुना है। आप सभी अपने-अपने क्षेत्र और अपने-अपने बूथ पर भाजपा को मजबूत करने के काम में जुट जाइए। श्री पाठक ने कहा कि पिछले चुनाव की अपेक्षा प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का संकल्प लेकर जाइए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश में 400 सीटें जीतने का लक्ष्य भाजपा व सहयोगी दलों के लिए लिया है। इस संकल्प की पूर्ति तभी हो सकेगी जब प्रदेश की सभी 80 सीटें भाजपा की झोली में आए। आप सभी को प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा की बड़ी विजय में सहभागी बनना है। श्री पाठक ने केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी और मोदी जी के नेतृत्व में राजग गठबंधन को 400 से अधिक सीटें मिलेगी। भाजपा का लगातार बढ़ता ग्राफ़


इसके साथ ही सपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र श्रीवास्तव (लखनऊ), सपा के प्रदेश सचिव जितेन्द्र अग्निहोत्री (उन्नाव), बसपा से पूर्व सांसद स्वर्गीय चन्द्र शेखर त्रिपाठी के पुत्र अशोक त्रिपाठी (सिद्धार्थनगर), कानपुर से बसपा के जिला पंचायत सदस्य दिनेश यादव, सोनी पासवान, बबोल नागर, सपा जिला पंचायत सदस्य मेवा देवी जंग बहादुर यादव (झांसी), जिला पंचायत सदस्य रवि त्यागी दोहरे (इटावा), बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रमेश सिंह यादव (कानपुर), निर्दल पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजू श्रीवास्तव (सिद्धार्थनगर), सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव (कन्नौज), निर्दलीय विधानसभा प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह (बदायूं), एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह जाटव (गाजियाबाद), आशीष कुमार गर्ग (बदायूं), प्रभुदयाल अहिरवार (ललितपुर), सुनील कुमार श्रीवास्तव (अयोध्या), ब्रजेश कुमार तिवारी (लखनऊ), सत्येन्द्र शर्मा (मुरादाबाद), अरूण शर्मा (मुरादाबाद), पंकज कोविन्द (कानपुर), हुकुम सिंह (बुलन्दशहर) ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा का लगातार बढ़ता ग्राफ़