Thursday, February 26, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश भदोही लोकसभा क्षेत्र का विश्लेषण

भदोही लोकसभा क्षेत्र का विश्लेषण

361
भदोही लोकसभा क्षेत्र का विश्लेषण
भदोही लोकसभा क्षेत्र का विश्लेषण

यूपी का चुनावी गणित विश्लेषण लोकसभा क्षेत्र- भदोही…

भदोही लोकसभा क्षेत्र, उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा क्षेत्रों में से एक है। यह क्षेत्र 2008 में बना था।यह क्षेत्र, 2002 में बने भारत के परिसीमन आयोग की सिफ़ारिशों के आधार पर संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के कार्यान्वयन का हिस्सा था।भदोही, उत्तर प्रदेश विधानसभा का एक निर्वाचन क्षेत्र है। यह निर्वाचन क्षेत्र, उत्तर प्रदेश के भदोही ज़िले में भदोही शहर को कवर करता है। भदोही, भदोही लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों में से एक है।भदोही ज़िले में तीन तहसीलें हैं: भदोही, औराई, और ज्ञानपुर। इसके अलावा, यहां छह मंडल (ब्लाक) हैं। भदोही, औराई, ज्ञानपुर, सुरियावां, डीघ, और अभोली। इस ज़िले में 1,075 बसे हुए गांव और 149 नाम के गांव हैं। यहां 79 न्याय पंचायत और 489 ग्राम पंचायतें हैं। भदोही लोकसभा क्षेत्र का विश्लेषण

कुल मतदाता- 19,42,514 (बढ़ोतरी संभव)

कुल विधानसभा- 5
मौजूदा सांसद- BJP
2019 चुनाव के नतीजे…

(कुल मतदान- 53.51%)

1.BSP+SP- 4,66,414

2.BJP- 5,10,029

3.Cong- 25,604

बीजेपी ने 2019 लोकसभा चुनाव में भदोही सीट से 43,615 वोटों से जीत दर्ज की। 2022 के विधानसभा चुनाव में भदोही लोकसभा के नतीजे…

1.SP- 4,41,856

2.BJP- 4,24,050

3.BSP- 1,68,713

BJP को 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 5,10,029 वोट हासिल किए थे, वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 4,24,050 वोट मिले। इस प्रकार 2019 के मुक़ाबले 2022 के चुनाव में भदोही लोकसभा में बीजेपी का 85,979 वोट कम हुआ है। 2019 के लोकसभा चुनाव में BSP और SP के संयुक्त प्रत्याशी को 4,66,414 वोट मिले थे तब सपा और बसपा का गठबंधन था । वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव के नतीजों के मुताबिक़ भदोही लोकसभा में SP को 4,41,857 वोट मिले इस सीट पर सपा मात्र 17,806 वोटों से बीजेपी से आगे है। जबकि 2022 के विधानसभा चुनाव में बीएसपी को अकेले इस लोकसभा सीट पर 1,68,713 वोट मिले हालाँकि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के पैटर्न, मुद्दे और चेहरे अलग होते हैं इसलिए वोटों में उतार चढ़ाव साफ़ देखा जा सकता है । 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भदोही लोकसभा सीट पर मुख्य मुक़ाबला बीजेपी और सपा के बीच ही होगा।भदोही लोकसभा सीट ब्राह्मण और बिंद बाहुल्य मानी जाती है । भदोही लोकसभा सीट में प्रयागराज ज़िले की भी दो विधानसभा सीटें आती हैं। प्रतापपुर और हंडिया विधानसभा भदोही लोकसभा सीट का हिस्सा है। भदोही लोकसभा की 5 विधानसभा सीटों में से 2022 के विधानसभा चुनाव में 2 सीटों पर बीजेपी और 3 सीटों पर सपा आगे रही…..

1.प्रतापपुर- (SP- 91,142), (BJP- 80,186), (BSP- 34,912)

2.हंडिया- (SP- 84,417), (BJP- 80,874), (BSP- 33,877)

3.भदोही- (SP- 1,07,038), (BJP- 95,853), (BSP- 40,758)

4.ज्ञानपुर- (SP- 67,215), (BJP- 73,446), (BSP- 30,753), (Vijay Mishra- 34,985)

5.औराई- (SP- 92,044), (BJP- 93,691), (BSP- 28,413 भदोही लोकसभा क्षेत्र का विश्लेषण