मजिस्ट्रीयल जांच जिला मैजिस्ट्रेट के आदेश

लखनऊ, उप जिला मैजिस्ट्रेट-मोहनलालगंज लखनऊ किंशुक श्रीवास्तव ने सूचित किया कि विचाराधीन बंदी राकेश उर्फ अन्नू पुत्र श्याम सुन्दर, उम्र लगभग 31 वर्ष निवासी- 115/94 घसियारी मण्डी, बाग मन्नु नया गांव थाना- कैसरबाग, जिला लखनऊ पर पंजीकृत वाद मु0अ0सं0- 56/2019 धारा-376 भा0दं0वि0 व 5/6 पास्को एक्ट थाना- कैसरबाग लखनऊ के वाद में मा0 न्यायालय विशेष न्यायाधीश पास्को एक्ट लखनऊ के आदेशानुसार दिनांक 06 मार्च 2019 को जिला कारागार में दाखिल किया गया था। दिनांक 17 मार्च 2020 को विचाराधीन बंदी राकेश उर्फ अन्नू पुत्र श्याम सुन्दर की मृत्यु बलरामपुर जिला चिकित्सालय लखनऊ में हुई थी। की मजिस्ट्रीयल जांच जिला मैजिस्ट्रेट के आदेश दिनांक 04.06.2020 के अनुपालन में अधोहस्ताक्षरी द्वारा की जा रही है। जांच के सम्बन्ध में यदि किसी व्यक्ति को कोई साक्ष्य अथवा बयान आदि देना हो तो विज्ञप्ति प्रकाशन के 15 दिन के अन्दर मेरे न्यायालय/कार्यालय कक्ष संख्या-04 तहसील मोहनलालगंज जनपद लखनऊ में कार्यालय समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक स्वयं व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकता है।

उप जिला मैजिस्ट्रेट-मोहनलालगंज लखनऊ किंशुक श्रीवास्तव ने सूचित किया कि विचाराधीन बंदी शहाबुद्दीन उर्फ शाबू पुत्र अब्दुल रज्जाक, उम्र लगभग 34 वर्ष निवासी- मानस नगर, आशाराम बापू रोड़ आश्रम के पास थाना- कृष्णा नगर जिला लखनऊ पर पंजीकृत वाद मु0अ0सं0- 36/16 धारा-302, 394, 411 भा0दं0वि0, थाना कृष्णा नगर के वाद में न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-22 तथा मु0अ0सं0-36/17 धारा-2/3 यू0पी0 जी0 एक्ट थाना- कृष्णा नगर लखनऊ के वाद में मा0 न्यायालय विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट लखनऊ तथा मु0अ0सं0- 119/13 धारा-392, 411, 420 भा0दं0वि0 थाना-पी0जी0आई0 लखनऊ के वाद में मा0 न्यायालय विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कस्टम लखनऊ के आदेशानुसार दिनांक 15 फरवरी 2016 को जिला कारागार में दाखिल किया गया था। दिनांक 10 दिसम्बर 2019 को विचाराधीन बंदी शहाबुद्दीन उर्फ शाबू पुत्र अब्दुल रज्जाक की मृत्यु बलरामपुर जिला चिकित्सालय लखनऊ में हुई थी, की मजिस्ट्रीयल जांच जिला मैजिस्ट्रेट के आदेश दिनांक 20 मार्च 2020 के अनुपालन में अधोहस्ताक्षरी द्वारा की जा रही है। जांच के सम्बन्ध में यदि किसी व्यक्ति को कोई साक्ष्य अथवा बयान आदि देना हो तो विज्ञप्ति प्रकाशन के 15 दिन के अन्दर मेरे न्यायालय/कार्यालय कक्ष संख्या-04 तहसील मोहनलालगंज जनपद लखनऊ में कार्यालय समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक स्वयं व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकता है।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button