UP बजट गुमराह करने वाला-अखिलेश

पुराना बजट खर्च नहीं कर पाए, नया बजट ला रहे-शिवपाल यादव

राजेन्द्र चौधरी

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार हर बार ये दावा करती है कि बड़ा बजट आ रहा है। बजट केवल नाम का नहीं, काम का आना चाहिए। यह बजट गुमराह करने वाला है। झूठा इंसान अपने अलावा किसी को धोखा नहीं देता है। यह विजनलेस बजट है। श्री यादव ने 2024-2025 के प्रस्तुत उत्तर प्रदेश के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही है। अखिलेश यादव ने कहा कि जब तक गैर बराबरी खत्म नहीं होगी तो सबका साथ कैसे होगा? यह बजट केवल 10 प्रतिशत सम्पन्न लोगों के लिए बना है। 90 प्रतिशत लोगों के लिए जो पीडीए है, यह बजट नहीं है। इस बजट से गैर बराबरी बढ़ेगी, अमीर-गरीब के बीच दूरी बढ़ेगी। केन्द्र और राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकारें हैं। इन्हें हिसाब किताब देना चाहिए कि दिल्ली के 10 साल और उत्तर प्रदेश के 7 साल का। दोनों जगह नेतृत्व नहीं बदला है। अभी भी सड़कों पर गड्ढ़े नहीं भरे गए हैं लेकिन भारी बजट खर्च हो गया है। नौकरी नहीं, रोजगार नहीं और किसान की आय दोगुनी नहीं हुई। UP बजट गुमराह करने वाला-अखिलेश

90% बजट लोगो के लिए नही,90% बजट का पैसा 10% लोगो के लिए है..इससे गैर बराबरी बढ़ेगी। इन्वेस्टर सम्मिट के किये गये वादे फेल हुए,निवेश आये नही,रोजगार नौकरी नही है। उत्तरप्रदेश मे इज़ ऑफ डुइंग बिजनेस नही,इज़ ऑफ डुइंग करप्शन,इज़ ऑफ डूंइग क्राइम हो रहा है। क्राइम क्रप्शन पर कोई कंट्रोल नही है,सबसे ज्यादा पीड़ित दुखी PDA के लोग हैं जिनकी कही कोई सुनवाई नही है। कोर्ट से एफ आई आर लिखवाना पड़ रहा है,थाने मे नही लिखा जाता। हीरो फ्यूचर एनर्जी क्या है,कोई बता दे,यह बजट के दूसरे पन्ने मे लिखा है,जिनको माउस चलाना न आता हो वो क्या बजट बनाएंगे,बात कोई न समझ पाए तो बीच मे दोहे पढ़ दे रहे थे। गन्ने मे ₹20 बढ़ाए, इसको उपलब्धि बताते है,मुद्दा ये है कि कितने सालो मे बढ़ाए।

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार आंकड़ों को छुपा रही है। सबसे ज्यादा जो पीड़ित, दुःखी या जिसके साथ अन्याय हो रहा है, भेदभाव हो रहा है, वहीं 90 प्रतिशत पीडीए है जिसको थानों में न रिपोर्ट लिखी जा रही और न कोई सुनवाई हो रही है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की बात करते है, इस उत्तर प्रदेश में ईज ऑफ डूंइंग बिजनेस नहीं, ईज ऑफ डूइंग क्राइम, करप्शन चल रहा है। ईज ऑफ डूइंग चीटिंग चल रही है। दिल्ली सरकार 5 ट्रिलियन डॉलर एकोनॉमी का सपना दिखाती है तो उत्तर प्रदेश की सरकार एक ट्रिलियन डॉलर की बात कर रही है। ये लोग नाली और सड़क तक तो बना नहीं पा रहे है। किसान के फसलों की सरकारी खरीद नहीं हो रहा है। एक किलो आलू भी खरीदा हो तो बताए? यहां के नौजवान मजबूरी में बाहर नौकरी करने जा रहे है। अस्पतालों की दशा खराब है। यूपी में सबसे ज्यादा साइबर क्राइम है। भाजपा सरकार ने बजट में मुख्यमंत्री जी ने खेत सुरक्षा योजना के लिए 50 करोड़ का बजट रखा है। यह कौन सी योजना है? UP बजट गुमराह करने वाला-अखिलेश

Related Articles

Back to top button