नेता जी ने कोरोना को विजयदशमी पर किया पराजित

लखनऊ समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव कोरोना महामारी से जीतकर रविवार को विजयदशमी के मौके पर लखनऊ स्थित अपने घर लौट आए हैं। रविवार की शाम चार्टर्ड प्लेन से लखनऊ पहुंचे मुलायम सिंह यादव का स्वागत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एयरपोर्ट पर किया।गुरुग्राम समाजवादी पार्टी के संरक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। रविवार को उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर मेदांता अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी साधना व तीन घरेलू सहायक भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। उनका इलाज भी मेदांता में चल रहा था। इनकी भी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पूर्व मुख्यमंत्री उनकी पत्नी तथा उनके घरेलू सहायक 14 अक्टूबर को मेदांता भर्ती हुए थे। सभी की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आने के बाद अस्पताल लाया गया था।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को कोरोनावायरस संक्रमण से मुक्त होने पर शनिवार को ही मेदांता अस्पताल गुरुग्राम से डिस्चार्ज कर दिया गया था। मेदांता अस्पताल से निकलने के बाद वह दिल्ली स्थित अपने निवास पर रहे। चिकित्सकों ने उन्हें 15 दिन तक क्वॉरेंटाइन रहने की सलाह दी है। मुलायम सिंह यादव का स्वागत करने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अमौसी पर खुद पहुंचे। वह उन्हें अपने साथ लेकर विक्रमादित्य मार्ग स्थित मुलायम सिंह के निवास पर पहुंचे हैं। मुलायम सिंह के घर लौट आने से सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी गई सोशल मीडिया पर विजयदशमी के मौके पर नेताजी के घर वापस लौटने को लेकर कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रतिक्रिया में इसे दशहरा पर्व का सबसे बड़ा तोहफा बताया है।

14 अक्टूबर को कोरोना संक्रमित होने के बाद जब मुलायम सिंह यादव मेदांता में भर्ती हुए थे तो सपा कार्यकताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थन सभाओं और पूजा-अनुष्ठान का आयोजन किया था। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मेदांता अस्पताल में उनके  पास पहुंचे थे। कुछ दिनों बाद उनकी अस्पताल के चिकित्सकों के साथ मुस्कुराते हुए फोटो भी बाहर आई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button