पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने झंडा फहराया

एकता में होती है सबसे बड़ी ताकत: सुरेश यादव पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने झंडा फहराया

लखनऊ। चिनहट के मेहौरा ग्राम में व्यापारियों का झंडा रोहण कार्यक्रम हुआ। व्यापारियों में देश के प्रति खासा उत्साह दिखाई दिया।पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने झंडा फहराया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सभी की मौजूदगी में विधायक राजेंद्र यादव ने झंडा फहराया। व्यापारी नेता सुरेश यादव ने सभी को गणतंत्र दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि आज हमारे देश गणतंत्र की शुरुवात हुई थी।

भारत मात्र एक ऐसा देश है जहां हर जाति संप्रदाय के लोग आपस में एक साथ रहते हुए हर एक के दुख सुख में साथ रहते हैं। हर किसी के पर्व पर अपनी हिस्सेदारी निभाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारी एकता ही सबसे बड़ी ताकत है जिसकी वजह से भारत पूरी दुनियां में जाना और पहचाना जाता है। बाद में सभी का मुंह मीठा कराया गया और देश भक्ति के मनभावन गीतों से लोग सराबोर रहे। पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने झंडा फहराया

Related Articles

Back to top button