उत्तर प्रदेश में जंगलराज-अखिलेश यादव

149
त्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त-अखिलेश यादव
त्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। कानून व्यवस्था पर भाजपा सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो चुका है। दिन दहाड़े हत्याएं हो रही है। लूट और अपहरण हो रहे है। महिलाओं, बच्चियों के साथ अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकारों की जिम्मेदारी है कि वह संविधान के अनुसार कानून व्यवस्था का पालन करें, लोगों को सुरक्षा दें तथा लोककल्याणकारी राज्य की अवधारणा को कार्यान्वित करे। भाजपा सरकार जनता को सुरक्षा नहीं दे पा रही है। भाजपा सरकार अहंकार में डूबी है उसे लोगों की जिंदगी की परवाह नहीं है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था भगवान भरोसे है। उत्तर प्रदेश में जंगलराज-अखिलेश यादव

भाजपा सरकार में सत्ता संरक्षित दबंग खुलेआम गुण्डई कर रहे हैं और कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। कानपुर देहात के मंगलपुर कंचौसी चौकी इंचार्ज की दबंगों ने चौकी में घुसकर पिटाई कर दी। यही नहीं उन्होंने पुलिस वालों को कानपुर के बिकरू काण्ड दोहराने की भी धमकी दे डाली। पिछले दिनों मेरठ में कार चुराकर भाग रहे बदमाशो ने सब इंस्पेक्टर को गोली मार दी। वहीं आगरा में पुलिस कर्मियों ने जबर्दस्ती एक व्यवसायी के प्लाट पर कब्जा कर लिया।

अयोध्या में एक कारोबारी के मासूम बच्चे का अपहरण और चाकुओं से गोदकर हत्या विचलित करने वाली घटना हुई। एक दिन पहले अयोध्या में चाकचौबंद सुरक्षा की खूब खबरें छप रही थी। पर सब झूठ निकला। बदायूं के गुजरिया थाना क्षेत्र में कक्षा 9 की एक छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश की गई। दुद्धी सोनभद्र में कक्षा 4 की छात्रा से बलात्कार के बाद हत्या की धमकी दी गई। इटावा के बसरेहर में किसान की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई।

लखनऊ, गोसाईंगंज में जनसेवा केन्द्र संचालक से 40 हजार रूपयें लूट लिए गए। संतकबीरनगर में शहर के बरईटोला में रहने वाले किशोर की हत्या कर शव पोखरे में फेंक दिया गया।
मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश में अपराध नियंत्रण का दावा सत्य से परे हैं जबकि एनसीआरबी के आंकड़े बताते है कि देश में सबसे ज्यादा अपराध उत्तर प्रदेश में हो रहे है। लोगों में भय और दहशत रहता है।

भाजपा सरकार को लोगों की चिंता नहीं है वह सिर्फ वोट चाहती हैं। भाजपा सत्ता लोलुप है। भाजपा के लिए मतदाता ईवीएम की एक बटन से ज्यादा और कुछ नहीं है। अब सबकी निगाहें 2024 के लोकसभा चुनाव पर है जब जनता भाजपा का पूरी तरह से सफाया करेगी। उत्तर प्रदेश में जंगलराज-अखिलेश यादव