संविधान बचाओ-देश बचाओ

156
संविधान बचाओ-देश बचाओ
संविधान बचाओ-देश बचाओ

समाजवादी संविधान बचाओ-देश बचाओ, पीडीए यात्रा समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती के नेतृत्व में जनपद मुरादाबाद के बोर्डर की विधानसभा बिलारी में पहुंचने पर समाजवादी पार्टी मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष डी पी यादव व विधायक मोहम्मद फ़हीम इरफान एवं अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रजलाल जाटव के साथ पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। बिलारी से चलकर कोहिनूर तिराहा पर मुरादाबाद नगर विधानसभा के अध्यक्ष कमरूज जमा सैफी सहित पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सिरकोइ भूड कांशीराम कालोनी में अम्बेडकर पार्क में अलाव कार्यक्रम पर चर्चा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से सांसद एस टी हसन, जिलाध्यक्ष डी पी यादव एवं ब्रजलाल जाटव एवं पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। अगले दिन मुरादाबाद जिला पार्टी कार्यालय पर प्रैस कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया। वहां से चलकर मुरादाबाद की कांट विधानसभा में विधायक पूर्व मंत्री कमाल अख्तर जी के नेतृत्व में अनेकों स्थानों पर जोर-शोर से सैकड़ों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। संविधान बचाओ-देश बचाओ


बिजनौर बोर्डर पर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ सत्य पाल जी, अनूसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट मनोज कुमार, अनूसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विजय पाल सिंह ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ फूल माला पहनाकर कर स्वागत किया। नूरपुर में विधानसभा अध्यक्ष नसीम अहमद व बिजनौर नगर विधानसभा अध्यक्ष लाल सिंह कश्यप ने अनेकों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शानदार स्वागत किया। जिला पार्टी कार्यालय पर प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से स्वामी ओमवेश विधायक मनोज पारस विधायक रविन्द्र तोमर राष्ट्रीय सचिव, आदि सभी सम्मानित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च करके जिलाधिकारी कार्यालय पर जिला अधिकारी को ईवीएम हटाओ के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपा। जिसके उपरांत डॉ सत्य पाल के आवास पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एवं अलाव कार्यक्रम पर चर्चा की गई।

संविधान बचाओ-देश बचाओ


नजीबाबाद के ग्राम-भनदेडा में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विजय पाल सिंह जी के नेतृत्व में अनेकों युवाओं ने स्वागत किया। नजीबाबाद शहर में इमरान जहीर ने अनेकों साथियों सहित जोर-शोर के साथ स्वागत किया। हरिद्वार बॉर्डर पर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आदेश पालीवाल के नेतृत्व में फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। हरिद्वार जिला पार्टी कार्यालय पर लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव व हरिद्वार जिला अध्यक्ष साज़िद अंसारी सहित मौजूद सैकड़ों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। डॉ0 राहुल भारती ने अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के हरिद्वार जिला कार्यालय का ग्राम- झाझगढ में उद्घाटन किया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष आदेश पालीवाल एवं अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह कटारिया सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। पीडीए यात्रा सहारनपुर के देवबंद में पहुंची। जहां पर जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, पूर्व विधायक माविया अली सहित पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया एवं रात्रि में अलावा कार्यक्रम पर चर्चा की।


संविधान बचाओ-देश बचाओ, पीडीए यात्रा में मुख्य रूप से साथ में चल रहे पूर्व मंत्री, प्रदेश सचिव मांगेराम कश्यप, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इसरार चौधरी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव कर्म सिंह, यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अफजल चौधरी (एडवोकेट), राष्ट्रीय महासचिव पवन कटारिया, राष्ट्रीय महासचिव विपिन कठेरिया, राष्ट्रीय सचिव ऋषि वाल्मीकि, राजीव कठेरिया, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष विरसा सिंह, पंजाब से राष्ट्रीय सचिव, संदीप नागर, पंजाब से राष्ट्रीय सचिव कैप्टन हरभजन सिंह, कटार सिंह कोरी, ब्लू पैंथर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसवंत प्रधान, व्रज लाल जाटव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,कुलदीप वाल्मीकि, अविनाश, रमन भारती, सिद्धार्थ, पुष्पेन्द्र प्रमुख, निशांत सहित पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं साथ में चलकर अपना योगदान दे रहे हैं। संविधान बचाओ-देश बचाओ