Saturday, February 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अटल स्वास्थ्य मेला

अटल स्वास्थ्य मेला

236
अटल स्वास्थ्य मेला
अटल स्वास्थ्य मेला

इलाज के साथ बीमारी के बारे में भी किया जागरुक। नुककड़ नाटक से मेलार्थियों को किया जागरूक। 10 फरवरी से शुरू होने वाले फाइलेरिया अभियान के लिए सभी ने बनाई ह्यूमन चेन।

लखनऊ। राजधानी में रविवार से शुरू हुये अटल स्वास्थ्य मेले का सोमवार को चिकित्सा व परिवार कल्याण विभाग के सचिव रंजन कुमार द्वारा भ्रमण किया गया। उन्होने सभी स्टालों की विजिट की और वहाँ उपस्थित सेवा प्रदाताओं से बातचीत की इसी क्रम मे वेक्टर जनित रोगो की स्टाल मे फाइलेरिया उन्मूलन हेतु जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित “एक कदम …फाइलेरिया उन्मूलन की ओर” की स्टाल पर पहुँच कर उन्होने फाइलेरिया नेटवर्क के सदस्यों से भी बात की और फाइलेरिया उन्मूलन मे उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों को ध्यामन से सुना और उनके द्वारा जन जागरूकता के लिए समय निकालने के प्रयासों को सराहा उन्होने कहा “इस तरह के जन भागीदारी के प्रयासों से बीमारी को नियंत्रण करने में मदद मिलेगी।” अटल स्वास्थ्य मेला

यहां आए अपर निदेशक, मलेरिया, डॉ भानु प्रताप सिंह कल्याणी ने भी नेटवर्क सदस्यों से बात कर उनके द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम मे उनके द्वारा निभाई जा रहीं ज़िम्मेदारी और स्व देखभाल के तरीको के बारीकी से जाना और उन्होने बताया फाइलेरिया रोग के खिलाफ 10 फरवरी से चलने वाले सर्वजन दवा सेवा अभियान की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मेले में इसके लिए हस्ताक्षर अभियान, सेल्फी पॉइंट, ह्यूमन चेन और नुक्कड़ नाटक जैसी गतिविधियां जन समुदाय को 10 फरवरी से चलने वाले एम डी ए राउंड मे भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई हैं यहां सीएमओ, एसीएमओ, जिला मलेरिया अधिकारी समेत स्वास्थ्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

मच्छर जनित रोगों से बचाव की जागरूकता के सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से नुककड़ नाटक का मंचन भी हुआ। कलाकारों ने बहुत आकर्षक अंदाज में लोगों को न सिर्फ मच्छर जनित रोगो के प्रति जागरूक किया बल्कि उन्हें मच्छरों से बचने के उपाए जैसे साफ-सफाई रखने की आदत बनाना आदि के बारें मे भी संवेदित किया और अंत मे 10 फरवरी याद रखना, फाइलेरिया की दवा जरूर खाना का संदेश भी दिया। मेले मे आए लोगों ने रुचिपूर्वक नाटक को देखा और अपने मोबाइल फोन मे रिकॉर्ड भी किया 10 वर्षीय सोनू ने बताया कि मेरे घर में भी मच्छर बहुत लगते हैं। नुक्कड़ नाटक देखकर बहुत मजा आया। अब मैं भी अपने मम्मी-पापा से मच्छर से बचने के लिए इंतजाम करने के लिए कहूँगा।

मेलार्थियों ने भी अपनी समस्याएँ नेटवर्क सदस्यों को बताई। अटल स्वास्थ्य मेला में 18 नए फाइलेरिया मरीजों की भी पहचान हुई उन्हे जांच के लिए फाइलेरिय क्लीनिक की जानकारी दी गई। यहाँ आए सुरेंद्र चंदन ने बताया कि मेरे पैर में कई वर्षों से लगातार सूजन बनी हुई है। मैंने कई निजी अस्पतालों में दिखाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस मेले में पता चला कि मुझे फाइलेरिया है। अटल स्वास्थ्य मेला